फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The girl lodged a complaint with the police after refusing to marry.

Kushinagar News: शादी से इन्कार करने पर युवती ने दी पुलिस को तहरीर

Wed, 17 Apr 2024 06:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 17 Apr 2024 06:11 AM IST
विज्ञापन
The girl lodged a complaint with the police after refusing to marry.
सुकरौली। शादी से इन्कार करने पर युवती ने युवक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। आरोप है कि युवक शादी का झांसा देकर उसके साथ दो वर्ष तक शारीरिक शोषण करता रहा। जब शादी की बात आई तो मुकर गया। युवती ने पुलिस से इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

महराजगंज जिले की निवासी युवती ने बताया है कि हाटा कोतवाली के एक गांव निवासी युवक के साथ उसका प्रेम संबंध था। शादी का झांसा देकर युवक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। इस मामले में पहले भी हाटा कोतवाली में सुलह समझौता हो चुका है। दो महीने के भीतर शादी करने का युवक ने निर्णय लिया था, लेकिन अब समय बीतने के बाद जब उससे शादी की बात कही गई तो वह मुकर गया और दूसरी लड़की से वह शादी रचाने जा रहा है। युवती ने युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में इंस्पेक्टर राजप्रकाश सिंह ने बताया कि पीड़िता को अपने स्थानीय थाने में तहरीर देने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed