फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The girl appeared before the police for the second time in eight days, the team recorded her statement

Kushinagar News: आठ दिन में दूसरी बार पुलिस के सामने आई युवती, टीम ने दर्ज किया बयान

Fri, 29 Aug 2025 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 29 Aug 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
The girl appeared before the police for the second time in eight days, the team recorded her statement
कुशीनगर/तमकुहीराज। अटकलों के बीच लखनऊ में जमी कुशीनगर पुलिस ने बृहस्पतिवार को युवती का बयान पूर्ण रूप से दर्ज किया। आठ दिनों में पुलिस से दूसरी बात युवती का संपर्क हो सका। युवती तय स्थान पर अपने अधिवक्ता के साथ पहुंची और अपनी आपबीती सुनाई इस दौरान वह कई बार भावुक भी हुई। पुलिस ने पीड़िता के बयान की वीडियो ग्राफ़ी भी कराई है। हालाकि पुलिस टीम पीड़िता को सुरक्षा व आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर साथ लेकर कुशीनगर आने का प्रयास की, लेकिन युवती खुद के जान को खतरा बताते हुए कुशीनगर आने से मना कर दी। पुलिस पीड़िता का कोर्ट में कलमबंद बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया तेज कर दी है। पडरौना कोतवाली में दर्ज मुकदमे की विवेचना में अब तेजी आएगी। वहीं आरोपी हाईकोर्ट से अरेस्ट स्टे लेने की कोशिश में लगे हैं।
विज्ञापन

जिले के पडरौना कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक युवती की तहरीर के आधार पर पुलिस ने 19 अगस्त को 13 आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म, गैंगरेप, धर्म परिवर्तन सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। मामले ने तूल तब पकड़ा जब पीड़िता को हिन्दूवादी नेता गोपाल राय ने लखनऊ में मिडिया के सामने पेश कर इसका भंडाफोड़ किया। दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन व गैंग रेप के आरोपियों में तमकुहीराज थाने पर तैनात रहा दीवान भी शामिल रहा। मुकदमा दर्ज होने की जानकारी के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई और विवेचक के साथ एक पुलिस टीम पीड़ित युवती का बयान दर्ज करने के लिए लखनऊ पहुंची, लेकिन आरोपियों की धमक व डर के कारण पीड़िता सामने आने से कतराती रही। बावजूद इसके अपने अधिवक्ता के माध्यम से पुलिस के संपर्क में रही।मंगलवार को पीड़िता तय स्थान पर बयान दर्ज कराने के लिए पहुंची,लेकिन तबीयत बिगड़ने के कारण बयान दर्ज नहीं हो सका। बृहस्पतिवार को बयान दर्ज कराने के पुनः पीड़िता लखनऊ में डेरा जमाए पुलिस टीम के सामने आई और बयान दर्ज करने की कार्रवाई पूरी हुई। इसके बाद पुलिस टीम पीड़िता का बयान न्यायालय में दर्ज कराने के लिए रोड मैप तैयार कर रही है। पुलिस टीम पीड़िता को बलरामपुर जिले के उतरौला सहित विभिन्न स्थानों पर भी साथ लेकर जा सकती है और जरुरी सबूत जुटाएगी। पडरौना सीओ अजय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने युवती का बयान दर्ज कर लिया है। विवेचना आगे बढ़ेगा। साक्ष्य के लिए पुलिस जरूरत पड़ने पर उसे घटनास्थल पर लेकर जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed