फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The fraudster arrived posing as a Tantrik, absconded with the jewellery.

Kushinagar News: तांत्रिक बनकर पहुंचे जालसाज, जेवर लेकर फरार

Tue, 16 Apr 2024 05:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 16 Apr 2024 05:40 AM IST
विज्ञापन
The fraudster arrived posing as a Tantrik, absconded with the jewellery.
दुदही। बाइक सवार जालसाज तांत्रिक बनकर पहुंचे और दो महिलाओं को बातों में उलझाने के बाद घर पर विपत्ति का साया बताकर करीब एक लाख के जेवर लेकर फरार हो गए। ठगी का शिकार होने के बाद महिलाओं ने शोर मचाया तो आसपास के लोग पहुंच गए। युवकों ने जालसाजों की तलाश शुरू कर दी। लेकिन, उनका पता नहीं लग सका। एक किशोरी ने जालसाजों का मोबाइल में वीडियो बना लिया था। वीडियो की मदद से पुलिस जालसाजों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बांसगांव के बैरिया टोला निवासी गुड़िया देवी पत्नी बड़ेलाल शर्मा के घर सोमवार को सुबी करीब 11 बजे बाइक सवार दो लोग पहुंचे। तेज धूप और गर्मी बताकर पानी मांगा। गुड़िया देवी गुड़ और पानी लाकर दीं। इस दौरान एक जालसाज ने बताया कि घर पर विपत्ति का साया है। आया धन रुकेगा नहीं और परिवार के अधिकांश लोग बीमार रहते हैं। गुड़िया ने पूछा कि आप लोग कैसे जानते हैं तो जालसाज ने खुद को तांत्रिक बताया।
विज्ञापन

अपनी बातों में फंसाने के बाद गुड़िया से विपत्ति दूर करने के लिए चावल मांगा। चावल लाने के बाद इसमें सोने का जेवर रखने को कहा। गुड़िया ने मंगलसूत्र और गले की चेन रख दिया। झाड़फूंक के बाद तांत्रिक ने आंगन की मिट्टी की मांग की और एक पुड़िया बनाकर दिया और आंगन में रखने के लिए कहा। जब महिला मिट्टी रखने गई तो जालसाज जेवर लेकर फरार हो गए। घर से बाहर जब महिला निकली तो जालसाजों को गायब देख शोर मचाने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह दोपहर एक बजे दोनों ठग नगर पंचायत दुदही के वार्ड आठ महात्मा गांधी नगर निवासी शशिकांत गुप्ता की पत्नी विमला देवी घर पर पहुंचे। जालसाज आवाज दी। घर से विमला देवी निकलीं तो पानी मांगा। पानी देने के बाद महिला से घर में तांत्रिक दोष होने की बात कही। इनकी बातों में उलझी महिला अपने बेटे की परेशानी बताने लगी। उसको विश्वास में लेने के बाद जालसाज महिला के आंगन में पहुंच गए। घर से दोष हटाने के लिए सोने का गहना कागज में लाने को कहा। विमला मंगलसूत्र और कान की बाली रखकर लाई। इसके बाद घर की मिट्टी मांगी। महिला मिट्टी लाने गई। वापस आई तो जालसाज पुड़िया देकर बोला कि सब ठीक हो जाएगा। महिला जब अंदर गई और लौटी तो जालसाज गायब थे। रोते हुए शोर मचाने लगी। दोनों जालसाज जब आंगन में गए तो विमला की बेटी ने मोबाइल में उनका वीडियो बना लिया। इस बाबत सीओ जितेंद्र कालरा ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जालसाजों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed