फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   the found safe will open befire majistrate

मजिस्ट्रेट के सामने खोली जाएगी तिजोरी

Tue, 30 Aug 2016 11:11 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Tue, 30 Aug 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
the found safe will open befire majistrate
घटना - फोटो : santosh verma
रामकोला। पिपराबर सिवान गांव के छावनी टोले पर मिली तिजोरी मंगलवार को फिर रामकोला पुलिस की अभिरक्षा में रखवा दी गई। अब इस तिजोरी को मजिस्ट्रेट तथा अन्य लोगों की मौजूदगी में खोला जाएगा। तिजोरी खोलने और इसमें मिले सामान की वीडियो रिकॉर्डिंग कराई जाएगी। इसके बाद सामान की सूची समेत तिजोरी वापस कोषागार के डबल लॉक में रखवाई जाएगी।
विज्ञापन


इस गांव के रहने वाले केशव प्रताप गोविंद राव की छावनी पर बने पुराने भवन को गांव के कृष्ण मोहन गुप्ता समेत कई लोगों ने खरीद लिया था। रविवार को जेसीबी से इस जर्जर भवन को तोड़कर मलबा हटवाया जा रहा था। इसी दौरान एक दीवार में तिजोरी मिली। हल्ला होते ही बड़ी संख्या में तमाशबीन मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंचे एसओ रामकोला श्यामलाल यादव ने तहसीलदार सदर नरेश चंद और सीओ खड्डा रामबहादुर सिंह की मौजूदगी में तिजोरी को सील कराकर रामकोला थाने भेजवा दिया था। सोमवार को रामकोला पुलिस इस तिजोरी को कोषागार के डबल लॉक में जमा कराने पहुंची। वहां ट्रेजरी अफसर ने तिजोरी खोलकर उसमें मौजूद सामान की गिनती करने समेत अन्य कागजी औपचारिकताओं को पूर्ण कराते हुए कोषागार में जमा कराने की बात कही। इसके बाद पुलिस तिजोरी को लेकर फिर वापस रामकोला थाने चली गई। 
विज्ञापन

मंगलवार को एडीएम रामकेवल तिवारी ने बताया कि तिजोरी को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में खोला जाएगा। इस दौरान पुलिस के अलावा मामले से जुड़े अन्य पक्षकार भी मौजूद रहेंगे। तिजोरी खुलते वक्त वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई जाएगी। तिजोरी में मिले सामान को सील कराकर कोषागार में जमा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed