फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The flow of water increased in the canal, the rescue had to be stopped

Kushinagar News: नहर में तेज हुआ पानी का बहाव,रोकना पड़ा रेस्क्यू

Fri, 04 Aug 2023 11:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Aug 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
The flow of water increased in the canal, the rescue had to be stopped
वाल्मीकि नगर वैराज से छोड़ा गया 14 हजार क्यूसेक पानी
विज्ञापन

युवक पर हमले के बाद मगरमच्छ को तलाश रहा था वन विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
खडडा। नहर में पानी का बहाव शुक्रवार को अचानक तेज हो गया। इसकी वजह से मगरमच्छ की तलाश में जुटी वन विभाग की टीम को पीछे हटना पड़ा। लोगों से नहर में नहीं उतने की चेतावनी दी गई है। खड्डा थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव के पास मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में एक युवक को तीन दिन पूर्व मगरमच्छ खींच ले गया था। वाल्मीकि नगर वैराज को बंद कराने के बाद पानी का बहाव कम हुआ, तो दूसरे दिन रेस्क्यू में युवक का शव मिला। डीएफओ अनिल श्रीवास्तव के निर्देश पर खड्डा के रेंजर श्रीप्रकाश पांडेय, डिप्टी रेंजर अमित तिवारी और वन सुरक्षाकर्मी, इसके अलावा महराजगंज जिले के निचलौल और सोहगीबरवा वन रेंजराें की मदद से बिहार से प्रशिक्षित मछुआरों की टीम बुलाकर नहर में मगरमच्छ को पकड़ने का प्रयास चल रहा था। लेकिन शुक्रवार को बैराज से नहर में 14 हजार क्यूसेक पानी छोड़ दिया गया। पानी का बहान तेज होने के बाद रेस्क्यू रोक दिया गया। डिप्टी रेंजर अमित तिवारी ने बताया की मगरमच्छ को पकड़ने में सफलता नहीं मिली। नहर में पानी बढ़ गया है। लोगों से अपील की गई है कि नहर में न उतरें। मगरमच्छ कहीं दिखे तो वन विभाग को जानकारी दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed