फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The fight went on for hours in the police station, the matter of child exchange was not resolved.

Kushinagar News: थाने में घंटों चली माथापच्ची, नहीं सुलझा बच्चा बदलने का मामला

Wed, 13 Sep 2023 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 13 Sep 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
The fight went on for hours in the police station, the matter of child exchange was not resolved.
रामकोला। सीएचसी में प्रसव के बाद बच्चा बदलने को लेकर मंगलवार को रामकोला थाने में घंटों वार्ता चली, लेकिन पुष्टि नहीं हुई। पीड़ित महिला के अलावा स्टाफ नर्स और उस दिन जिन महिलाओं का सीएचसी में प्रसव हुआ था, सभी को पुलिस ने बुलाया गया था। पीड़ित महिला को अब भी विश्वास नहीं है। वह पुलिस पर जांच में लीपापोती का आरोप लगा रही है और एसपी से मिलकर शिकायत दर्ज कराने की बात कही।
विज्ञापन

देवरिया जिले के अमरी गांव निवासी राजेश कुमार की 28 वर्षीय पत्नी इंद्रावती को तीसरा बच्चा होना था। वह अपने मायके रामकोला के पकड़ी बांगर गांव में आई थीं। 7 सितंबर को प्रसव पीड़ा होने पर मायकेवाले उसे रामकोला सीएचसी ले गए। सुबह 9.22 बजे इंद्रावती को बेटी पैदा हुई। उसी दिन शाम को डॉक्टर ने डिस्चार्ज कर दिया और मायके चली गईं। बच्ची का चेहरा परिवार के किसी सदस्य से नहीं मिलने के कारण उन्हें संदेह हुआ और सोमवार को रामकोला पुलिस को तहरीर देकर स्टाफ नर्सों पर बच्चा बदलने का आरोप लगाया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू की।
विज्ञापन

सीएचसी पहुंची पुलिस ने लेबर रूम का अभिलेख खंगाला और उस दिन ड्यूटी पर मौजूद स्टॉफ नर्सों से पूछताछ की। उस दिन छह महिलाओं का प्रसव सीएचसी में हुआ था। सभी को पुलिस ने थाने पर बुलाया था। साथ में स्टाफ नर्स भी गई थी। चार घंटे तक पुलिस ने सभी से पूछताछ की, लेेकिन कहीं से भी बच्चा बदलने की पुष्टि नहीं हुई। इंद्रावती के साथ गई उसकी मां ने पुलिस की जांच पर सवाल खड़ा करते हुए लीपापोती का आरोप लगाया। बाद में पुलिस ने आरोप को निराधार बताते हुए सभी को घर जाने को कहा। इस संबंध में दरोगा मिथिलेश कुमार ने बताया कि सभी अभिलेखों की जांच कर ली गई है। कहीं से भी बच्चा बदलने की पुष्टि नहीं हो रही है। पता नहीं महिला के दिमाग में क्या चल रहा है। किसी की बात सुनने को तैयार नहीं है। सभी को पूछताछ के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed