फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The family remained scared of the snake even on the third day, spent the night in the neighbours' house

Kushinagar News: तीसरे दिन भी सांप के डर से सहमा रहा परिवार, पड़ोसियों के घर में गुजारी रात

Sun, 06 Jul 2025 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 06 Jul 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
The family remained scared of the snake even on the third day, spent the night in the neighbours' house
कसया। विकास खंड के गांव बटेसरा में एक ही घर से 25 सांप निकलने से परिजन अभी भी डरे सहमे हैं। बगलगीर के घर में सोकर रात गुजार रहे हैं। अगल-बगल के घरों में भी दहशत बनी हुई है। तीसरे दिन भी मां और बेटी दोनों में डर का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बटेसरा गांव में एक घर में ईट और मिट्टी हटाते समय सांपों का झुंड दिखाई दिया। शोर मचाने पर इसकी सूचना पूरे गांव में फैल गई। ग्रामप्रधान ने एक सर्फ मित्र को बुलाकर रेस्क्यू करवाया। सपेरा ने सांपों पकड़कर जंगल के करीब छोड़ा गया।
विज्ञापन

विकास खंड के गांव बटेसरा में जिस घर में सांपों का झुंड मिला था। उस घर में रह रही हसीना ने बताया कि उस घर में जाने से अभी भी डर लग रहा है। बेटी सहाना के साथ दूसरे के घर पर रहने का सहारा ले रही हूं। एक छोटा बेटा है तो वह अपने मामा के घर कसया चला गया हैं। सपेरा करीब 25 सांप निकालकर ले गए। घर में मिट्टी और ईंट की वजह से जाने में डर लग रहा हैं। कल भी एक एक छोटा सा सांप दिखाई दिया था। घर के बगल में खेत है। वहीं से लग रहा कि सुराख बनाकर घर में आ रहे हैं। उस परिवार की माली हालत ठीक नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed