फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The extended neighborhoods of the city will be illuminated with milky light.

Kushinagar News: दुधिया रोशनी से जगमग होंगे शहर के विस्तारित मोहल्ले

Wed, 29 Oct 2025 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 29 Oct 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
The extended neighborhoods of the city will be illuminated with milky light.
पडरौना। नगर पालिका क्षेत्र में शामिल हुए गांवों के प्रमुख चौराहे और गलियां अब दूधिया रोशनी से जगमग होंगे। विस्तारित क्षेत्रों में पथ प्रकाश के लिए स्ट्रीट लाइट लगाने की कवायद शुरू कर दी गई है। इसके लिए एक करोड़ रुपये खर्च होंगे। इन मोहल्लों में हाईमास्ट लगाने के लिए नगर पालिका की तरफ से टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

पडरौना नगर पालिका क्षेत्र के सीमा विस्तार में आसपास के 18 गांव आंशिक एवं पूर्ण रूप से शामिल हुए हैं। प्रशासन का विस्तारित क्षेत्र में समस्याओं के निस्तारण पर जोर है। प्रशासन जहां विस्तारित क्षेत्र में स्थित सार्वजनिक तालाबों का सुंदरीकरण कराने की योजना बना रहा है, वहीं विस्तारित क्षेत्रों में प्रकाश की सुविधा मुहैया कराने की भी मांग जोरों पर है। इसे ध्यान में रखते हुए नगर पालिका प्रशासन ने विस्तारित क्षेत्र के सभी 25 मोहल्लों के प्रमुख चौराहों और गलियों में हाईमास्ट लाइट लगाई जाएगी।
विज्ञापन

इसके लिए नगर पालिका प्रशासन की तरफ से टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस पथप्रकाश व्यवस्था पर एक करोड़ रुपये खर्च होंगे। नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने बताया कि शहर के विस्तारित क्षेत्र में डोर टू डोर कूड़ा उठान, पात्रों के प्रधानमंत्री आवास फार्म भरवाए जा रहे हैं। विस्तारित क्षेत्र के प्रमुख चौराहों पर हाईमास्ट और मोहल्लों में एक करोड़ रुपये की धनराशि से स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed