{"_id":"695c16a635d296670300b5ad","slug":"the-expressway-will-improve-connectivity-to-buddhbhumi-giving-a-boost-to-development-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-152112-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: एक्सप्रेसवे से बुद्धभूमि की बढ़ेगी कनेक्टिविटी, विकास को लगेंगे पंख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: एक्सप्रेसवे से बुद्धभूमि की बढ़ेगी कनेक्टिविटी, विकास को लगेंगे पंख
Tue, 06 Jan 2026 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 06 Jan 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
हाटा-पिपराइच मार्ग पर सर्वे के लिए लगी मशीन। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर/अहिरौली बाजार। पानीपत एक्सप्रेसवे कुशीनगर जिले की हाटा तहसील क्षेत्र तक बनाया जाएगा। इससे जिले की कनेक्टिविटी जहां बढ़ेगी, वहीं इस इलाके का विकास होगा। कप्तानगंज व हाटा तहसील क्षेत्र के गांव इस परियोजना में शामिल हैं। किसान इसको लेकर खुश हैं, लेकिन कृषि योग्य जमीन जाने से उनके चेहरे पर उदासी भी है। उनकी चिंता यह है कि अनाज उत्पादन का स्रोत बंद हो जाएगा और बाजार पर निर्भरता होगी। एक्सप्रेसवे गोरखपुर और सिद्धार्थनगर जनपद से होते हुए कुशीनगर के पिपराइच के बगल से कुशीनगर जिले में प्रवेश करेगा। कुशीनगर में 21 गांवों के किसान जगह-जगह पिलर लगने के कारण खेती योग्य भूमि सड़क में निकलने को लेकर किसान चिंतित भी हैं। वहीं कुछ गांव के बगल से एक्सप्रेस-वे निकलने की बात को लेकर खुशी भी जाहिर कर रहे हैं। हालांकि अभी प्रशासन के तरफ से किसानों की जमीन को अधिग्रहण नहीं किया गया है।
फिर भी क्षेत्र के किसान अंदाजा लगा रहे हैं कि कितने लोगों की जमीन एक्सप्रेस-वे में जाएगी। इस एक्सप्रेसवे के बनने से जहां कुछ किसान खुश हैं तो वहीं ऐसे किसान जो लघु एवं सीमांत किसान हैं, इनकी जमीन एक्सप्रेस वे में जा रही है। उनमें चिंता है। भूमि अधिग्रहण के डर से छोटे किसान चिंतित हैं।
क्षेत्र के किसान अमरनाथ पांडेय, कौशल कुमार पांडेय, शिवनाथ चौधरी, कैलाश चौधरी, शिवपूजन यादव, दयासागर पांडेय, ऋषिकेश पांडेय, प्रमोद कुमार पांडेय, जगदीश सहित अन्य किसानों अपनी इस उपजाऊ भूमि के बदले उचित मुआवजा की मांग भी की है। जिले के हाटा, कप्तानगंज तहसील के रामपुर, अगया, होलिया, रामपुर माफी, सेन्दुरिया विशुनपुर, मगड़िहा, खुरहुरिया, घोड़ादेउर, बलुआ, सहजौली, टीकर, छपिया, बेन्दुआर, अहिरौली बाजार, सेंदुआर, महुअवा, मुण्डेरा, बेलवा खुर्द, तुर्कडीहा, सिहुलिया, खोठ्ठा शामिल हैं। इस संबंध में कप्तानगंज तहसील क्षेत्र के गांव घोड़ादेउर के हल्का लेखपाल सुबोध कुमार ने बताया कि शासन की ओर से अभी कोई निर्देश नहीं मिला है। जैसे ही कोई निर्देश प्राप्त होता है तो उस निर्देश का पालन किया जाएगा।