{"_id":"68c9c5d4883c8a9cf50882ef","slug":"the-employees-were-administered-the-oath-of-cleanliness-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-145425-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कर्मियों को दिलाई गई स्वच्छता की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कर्मियों को दिलाई गई स्वच्छता की शपथ
Wed, 17 Sep 2025 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 17 Sep 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
नगरपालिका परिषद कुशीनगर में शपथ लेते सभासद और सफाई सुपरवाइजर। स्रोत-सोशल मीडिया
कसया। स्वच्छता ही सेवा (एसएचएस) 2025 कार्यक्रम के तहत नगर पालिका परिषद कुशीनगर में इस वर्ष की थीम स्वच्छोत्सव के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित कर सभासद और सफाई सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण दिया गया। ईओ अंकिता शुक्ला ने स्वच्छता की शपथ दिलाई।
मंगलवार को नगरपालिका के सभागार में आयोजित प्रशिक्षण और शपथ ग्रहण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ईओ ने कहा कि इस वर्ष स्वच्छ उत्सव अंतर्गत क्लीन ग्रीन उत्सव, स्वच्छता लक्षित इकाई के तहत सीटीयू को चिन्हित किया जाना शामिल है। संचालन करते हुए नगर के स्वच्छता प्रभारी श्रवण कुमार तिवारी ने बताया कि 17 सितंबर को नगर के चिन्हित स्थलों की सफाई, 25 सितंबर को एक दिन एक घंटा एक साथ सफाई अभियान चलेगा। इस दौरान कार्यक्रम में सभासद केशव सिंह, राजेश मद्धेशिया, मिथिलेश शर्मा, संत राज यादव, अमेरिकन सिंह आदि मौजूद रहे।