{"_id":"5fbfe9ae8ebc3e9bf62380cc","slug":"the-drug-dealer-stopped-two-vehicles-of-the-money-takers-kushinagar-news-gkp374660187","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवा विक्रेता ने रकम ऐंठने वालों की दो गाड़ियां रोकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दवा विक्रेता ने रकम ऐंठने वालों की दो गाड़ियां रोकी
विज्ञापन

सेवरही। रसोई गैस एजेंसी का अनुबंध दिलाने के नाम पर गोरखपुर के युवक ने सेवरही के दवा विक्रेता से पांच लाख रुपये ऐंठ लिए। बाद में ठगी का एहसास होने पर दवा विक्रेता ने रकम लेने वाले युवक को जगह दिखाने के बहाने सेवरही बुलाया और उसे गाड़ी समेत रोक लिया। बाद में युवक की मां भी दूसरी गाड़ी से पहुंची। दवा विक्रेता ने दोनों गाड़ियों को रोक लिया और रकम वापसी के लिए लिखित पत्र भी लिया है। मामला सेवरही पुलिस की भी जानकारी में है, लेकिन अभी इस मामले में तहरीर नहीं पड़ी है।
सेवरही कस्बे के एक दवा विक्रेता से गोरखपुर के नंदानगर मुहल्ले के नयागांव के रहने वाले कुछ लोगों ने खुद को इंडियन ऑयल से जुड़ा बताकर पांच लाख रुपये से अधिक की रकम गैस एजेंसी का अनुबंध दिलाने के नाम पर लिया था। इस बीच दवा विक्रेता को पता चला कि जिन लोगों ने रकम ली है, उनका इंडियन ऑयल से कोई संबंध नहीं है, बल्कि वह ठगों का एक गिरोह है। अपनी रकम की वसूली के लिए उन्होंने प्रयास शुरू किया। रकम लेने वाले उन्हें जल्दी ही कंपनी के अफसरों से मुलाकात का झांसा देने लगे। बुधवार को दवा विक्रेता ने रकम लेने वाले लोगों से फोन पर संपर्क कर एजेंसी की जगह का सर्वे कराने और कार्य जल्दी कराने के लिए और रकम देने का प्रलोभन देकर गोेखपुर से सेवरही बुलाया। दोपहर बाद रकम लेने वाला युवक एक वाहन से अपने मामा और चालक के साथ सेवरही पहुंचा। दवा विक्रेता उन लोगों को अपने गांव सुमही संतपट्टी ले गया। वहां रकम वापसी का दबाव बनाया। रकम लेने वाले युवक ने अपने मामा को इंडियन ऑयल का एरिया अफसर बताया।
इस बीच अगल-बगल के लोग भी जुट गए और तीनों को रकम वापस होने पर ही जाने देने की बात कही गई। उसके बाद युवक ने अपनी मां को फोन करके गोरखपुर से बुला लिया। बाद में रकम वापसी के लिए लिखित करार कराया गया। पूरी रकम वापस मिलने तक इनकी दो गाड़ियों को दवा विक्रेता ने अपने पास रोक लिया।
विज्ञापन
इस संबंध में सेवरही कस्बा पुलिस चौकी प्रभारी पुरुषोत्तम राव ने बताया कि घटना के बारे में बृहस्पतिवार की सुबह इसकी जानकारी हुई है। अभी किसी पक्ष ने तहरीर तो नहीं दी है, लेकिन पुलिस अपने स्तर से घटना की जानकारी जुटा रही है। अगर ठगी का मामला सामने आता है तो विधिक कार्रवाई की जाएगी।