{"_id":"67f96e435dc4f1dd3d006b65","slug":"the-driver-who-left-for-hapur-with-a-truck-loaded-with-refined-oil-ran-away-case-registered-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-135465-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: रिफाइन लदा ट्रक लेकर हापुड़ के लिए निकला चालक भागा, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: रिफाइन लदा ट्रक लेकर हापुड़ के लिए निकला चालक भागा, केस दर्ज
Sat, 12 Apr 2025 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 12 Apr 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
उजारनाथ। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के पकड़ी गोसाई गांव का रहने वाला ट्रक चालक अपने भाई के साथ रिफाइन लदा ट्रक लेकर फरार हो गया। व्यापारी ने आंशका जताया है कि दोनों भाई ट्रक पर लदे माल को बेचकर लापता हो गए हैं। इस मामले में पुलिस ट्रक चालक व खलासी (भाई) के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच में जुट गई है।
ट्रक पर लदे रिफाइन के मालिक हरसिद्धि पकड़िया निवासी दिनेश सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि 31 मार्च को महावीर आयल सीड एग्रो प्राइवेट लिमिटेड से 22 टन 500 किलोग्राम रिफाइन आयल ट्रक पर लाद कर रोहित कुमार व उसका भाई संजीव कुमार यादव शिवम आयल्स मिल्स प्राइवेट लिमिटेड चमरी दिल्ली रोड हापुड़ के लिए चले।
तीन से पांच अप्रैल तक रोहित से मोबाइल पर बात होती रही। उसने बताया कि वह लोग गाड़ी लेकर अपने गांव पकड़ी गोसाई आ गए हैं। गाड़ी आपके पास जल्द ही पहुंच जाएगी। उसके बाद रोहित ने मोबाइल फोन उठाना बंद कर दिया। दिनेश ने पुलिस को बताया कि उसके बाद उसके भाई संजीव से बात की तो उसने भी अपने गांव होने की पुष्टि की, लेकिन अभी तक माल गंतव्य तक नहीं पहुंचा। दोनों भाईयों का नंबर बंद है।
विज्ञापन
रोहित के घरवालों से बातचीत में पता चला कि दोनों भाइयों ने मिलकर उसका माल कहीं बेच दिया है। रिफाइन की कीमत 31 लाख से अधिक है। पुलिस ने व्यापारी दिनेश की तहरीर पर रोहित व भाई संजीव पर धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक राजप्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।