फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The district shivered in the cold, people stayed indoors, and even the speed of vehicles slowed down.

Kushinagar News: ठंड से कांपा जिला, घरों में दुबके लोग, वाहनों की रफ्तार भी थमी

Mon, 29 Dec 2025 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 29 Dec 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
The district shivered in the cold, people stayed indoors, and even the speed of vehicles slowed down.
साल ओढ़कर पडरौना रेलवे स्टेशन पर बैठीं युवतियां व महिलाएं। सवाद   
पडरौना। जिले में रविवार को पूरे दिन लोगों को सूर्य के दर्शन नहीं हुए। दिन भर कोहरा छाया रहा, जबकि सुबह-शाम यह काफी घना रहा। इसके चलते वाहन चालकों को दिक्कत हुई। अधिकतम तापमान 18 तो न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लोग दिन भर ठिठुरते नजर आए। अभी आगे दो से तीन दिन तक ऐसे ही मौसम रहने के आसार हैं। सोमवार को भी बादल छाए रहेंगे। गलन भरी ठंड बनी रहेगी, जबकि मंगलवार व बुधवार को कोहरा छाए रहने का अनुमान है।
विज्ञापन

जिले में बीते बृहस्पतिवार की देर शाम से ही कोहरा छाना शुरू हो गया था जो रात तक लगातार बढ़ता रहा। रविवार की सुबह भी लोगों का घने कोहरे से सामना हुआ। सुबह लोगों की नींद खुली तो शीत के फुहारे पड़ने लगे। ऐसे में सड़कों पर वाहनों की रफ्तार बेहद धीमी रही। सुबह 10 बजे के बाद कोहरा कम हुआ, तब सड़कों पर आवाजाही बढ़ी। कोहरा छटने के बाद लोग दोपहर में धूप निकलने का इंतजार करते रहे, लेकिन बादलों की वजह से सूर्य के भी दर्शन नहीं हुए।
विज्ञापन

दोपहर के वक्त भी हल्का कोहरा छाया रहा। सुबह से ही गलन भरी ठंड पड़ने से लोग घरों में दुबके रहे। ठंड से निजात पाने के लिए लोग ब्लोअर और हीटर आदि बिजली उपकरणों का सहारा लेते दिखे। बहुत जरूरी होने पर ही लोग घर से बाहर निकले। बाहर इतनी अधिक ठंड थी कि सड़क किनारे जल रहे अलावा देख बाइक सवार रुककर शरीर को गर्म करते दिखे। शाम को पांच बजे के बाद फिर से घना कोहरा छाने लगा। करीब तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया के मौसम विशेषज्ञ श्रुति वी सिंह ने बताया कि सोमवार को भी सुबह कोहरा और दिन में बादल छाए रहने का अनुमान है। इससे धूम निकलने की संभावना नही है। मंगलवार और बुधवार को कोहरा छाए रहने की संभावना है। ऐसे में अभी आने वाले दो से तीन दिन तक धूप निकलने की संभावना नहीं के बराबर हैं। लोगों को गलन भरी ठंड से अभी निजात मिलने वाली नहीं है।

------------------------------

गेहूं को फायदा, आलू-सरसों की फसल को होगा नुकसान
पडारौना। ठंड ने लोगों को बेहाल कर रखा है। वहीं खेती पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है। घना कोहरा गेहूं की फसल के लिए लाभदायक है, लेकिन सरसों और आलू की फसल के लिए नुकसानदेह है। उप कृषि निदेशक अतींद्र सिंह ने बताया कि यदि कोहरा इसी तरह पड़ता रहा तो आलू और सरसों की फसल को बहुत अधिक नुकसान होगा। गेहूं समेत सफलों को ठंड से बचाव के लिए किसानों को सिंचाई करनी चाहिए।


-----------------------

शाम होते ही छा जा रहा घना कोहरा
पडरौना। कस्बा और क्षेत्र में रविवार को सुबह के बाद शाम होते ही फिर घना कोहरा छा गया। इसके चलते बाजार में अधिकतर दुकानें बंद कर लोग घरों के लिए चले गए। करीब 5:30 बजे बाजार की सड़कों पर सन्नाटा दिखने लगा। एक-दुक्का लोग ही सड़क पर दिखाई दे रहे थे। शाम के समय जो लोग बाजार में निकले थे, वे अपना काम जल्दी निपटाकर घर की तरफ से जाते दिखे। संवाद

-------------------------

अलाव की व्यवस्था नहीं, ठिठुर रहे लोग

सुकरौली। पिछले एक हफ्ते से जारी कड़ाके की ठंड ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। गरीबों, बच्चों, बुजुर्गों के लिए ठंड ने मुसीबत खड़ी कर दी है। सड़कों पर वाहनों की संख्या में कमी आ गयी है। वहीं मजदूरों को मजदूरी नहीं मिल पा रही है। भीषण ठंड के बाद भी प्रशासन की तरफ से अभी तक कस्बा में अलाव जलाने की व्यवस्था नहीं की गई है। इससे लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी है। कस्बा के जितेंद्र कुमार, बबलू, सागर, सास्वत, उमेश, संतोष, अशोक, दिलीप आदि ने कहा कि गलन दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इससे बाजार में आने जाने वाले लोग ठंड से परेशान हो रहे हैं। जिम्मेदारों की ओर से अभी तक अलाव की व्यवस्था नहीं कराई गई है। नगर पंचायत को कस्बा के मुख्य चौराहों पर तत्काल अलाव जलाने का इंतजाम करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed