{"_id":"68fd2b476ef304d26806dc08","slug":"the-dispute-between-golu-and-azad-escalated-over-the-protest-against-eve-teasing-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-147807-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: छेड़खानी के विरोध पर बढ़ा था गोलू व आजाद के बीच विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: छेड़खानी के विरोध पर बढ़ा था गोलू व आजाद के बीच विवाद
Sun, 26 Oct 2025 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 26 Oct 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
गुरवलिया बाजार। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के मठिया गांव निवासी सलीम की हत्या के मामले में पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर 13 लोगों पर हत्या और हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया है। वहीं अब इस मामले में दोनों पक्ष की बातें समानांतर सामने आने से मामला तूल पकड़ रहा है।
बताया जा रहा है कि सलीम के छोटे बेटे आजाद उर्फ शूटर ने सबसे पहले आरोपित गोलू पांडेय के परिवार की एक लड़की के साथ मेले में छेड़खानी की थी। जब गोलू ने इसका विरोध किया तो उसे आजाद और उसके साथियों ने पीट दिया। बाद में अपनी करतूतों से बचने के लिए पूरे घटनाक्रम को बदल दिया और मनगढ़ंत कहानी रचते हुए अपने परिजनों को सारी बात बताई।
पुत्र प्रेम में पिता सलीम और बड़े भाई नवी हसन पहुंचे, जहां बताया जा रहा है कि उनकी हत्या कर दी गई। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों की पुष्टि नहीं हुई और विसरा सुरक्षित कर दिया गया।
विज्ञापन
चर्चा है कि सलीम की हत्या नहीं, बल्कि हार्ट अटैक से मौत हुई थी। आजाद ने अपने ऊपर आरोप न आए इसके लिए मारपीट का आरोप लगाया। इसके बाद गोलू को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। अब जब एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें एक खून से लथपथ युवक दिखा जिसे गोलू पांडेय बताया गया। हालांकि यह सब जांच का विषय है।
सलीम के परिजनों से मिला सपा प्रतिनिधिमंडल
शनिवार को एक बार फिर समाजवादी पार्टी के नेताओं का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिला। सपा जिलाध्यक्ष रामअवध यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष इलियास अंसारी, विजय यादव ने परिवार से मिला और सांत्वना दिया।