फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The death of a young man who went to Mumbai to earn created chaos in the family

Kushinagar News: मुंबई कमाने गए युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Sat, 31 Dec 2022 01:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 31 Dec 2022 01:47 PM IST
सार

कोकिल पट्टी गांव के सेराज पुत्र नबी रसूल (20) के परिवार की माली हालत ठीक नहीं है। परिवार की दुश्वारी दूर करने के लिए वह नवंबर माह में मुंबई कमाने गए। वहां पर सेराज जेसीबी चलाने लगे। बृहस्पतिवार रात अचानक सेराज की तबीयत बिगड़ गई। वहां साथ काम करने वाले कुछ लोग सेराज को एक निजी अस्पताल ले गए।

विज्ञापन
The death of a young man who went to Mumbai to earn created chaos in the family
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

कुशीनगर जिले के विशुनपुरा क्षेत्र के कोकिल पट्टी गांव निवासी युवक की अचानक बीमार पड़ने से मुंबई में मौत हो गई। शुक्रवार सुबह हुई घटना से उनके परिवार में कोहराम मच गया है। मुंबई से शव मंगाने के लिए ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर परिवार की मदद की है।
विज्ञापन


कोकिल पट्टी गांव के सेराज पुत्र नबी रसूल (20) के परिवार की माली हालत ठीक नहीं है। परिवार की दुश्वारी दूर करने के लिए वह नवंबर माह में मुंबई कमाने गए। वहां पर सेराज जेसीबी चलाने लगे। बृहस्पतिवार रात अचानक सेराज की तबीयत बिगड़ गई। वहां साथ काम करने वाले कुछ लोग सेराज को एक निजी अस्पताल ले गए।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह युवक की मौत हो गई। इसकी सूचना सेराज के दोस्तों ने परिवार के लोगों को दी। सेराज के परिवार की माली हालत ऐसी नहीं है कि परिजन मुंबई से एंबुलेंस के जरिए शव को मंगा सकें। इसलिए गांव के लोगों ने चंदा जुटाकर शव मंगाने का इंतजाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटे सेराज की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। शुक्रवार को सेराज के पिता नबी रसूल दहाड़ मारकर रो रहे थे। नबी रसूल के तीन पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। इनमें किसी का विवाह नहीं हुुआ है। दो बहनें बड़ी हैं। सेराज तीसरे नंबर के थे। उनके कंधे पर परिवार के पालन-पोषण की जिम्मेदारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed