फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The dead body was kept for an hour to take action against seven people including the girl.

Kushinagar News: युवती समेत सात लोगों पर कार्रवाई के लिए एक घंटा शव रोके रखा

Fri, 22 Dec 2023 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 22 Dec 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
The dead body was kept for an hour to take action against seven people including the girl.
किन्नर पट्टी गांव के भरटोली में शव आने के बाद रोते बिलखते परिजन।
मंसाछापर। जटहां बाजार थाना क्षेत्र के किन्नर पट्टी गांव की भरटोली में बुधवार को युवती के बात नहीं करने से परेशान 19 वर्षीय युवक ने झोपड़ी में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। बृहस्पतिवार की शाम पोस्टमार्टम के बाद शव गांव आते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजन कार्रवाई की मांग को लेकर युवक के शव को एक घंटा तक रोके रखा। मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। मृतक की मां ने युवती समेत सात लोगों के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने की तहरीर देकर केस दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन


किन्नर पट्टी गांव के युवक त्रिलोकीनाथ राजभर की गांव में रिश्तेदारी में आई एक युवती के साथ बातचीत होती थी। किसी बात पर युवती ने बात करनी बंद कर दी थी। इससे क्षुब्ध होकर बुधवार की दोपहर त्रिलोकीनाथ ने खुदकुशी कर ली थी। मृतक की मां राजमती देवी ने बृहस्पतिवार को युवती समेत सात लोगों के विरुद्ध नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। उनका आरोप है कि उनका बेटा बाहर रहकर मजदूरी करता था। जितना कमाता था, युवती को ही भेजता था। दोनों की शादी की भी बात चल रही थी। लेकिन, कुछ लोगों को यह रिश्ता पसंद नहीं आ रहा था। उनकी प्रताड़ना से तंग आकर उनके बेटे ने आत्महत्या की है। शाम को जब शव पोस्टमार्टम के बाद घर आया, तो परिजन आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करने लगे और एक घंटा तक शव को रोके रखे। इंस्पेक्टर ओमप्रकाश तिवारी ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन शांत हुए और शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed