फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The danger of erosion from the Bansi river started looming on the Golaghat-Jogni link road

गोलाघाट-जोगनी संपर्क मार्ग पर मंडराने लगा बांसी नदी से कटान का खतरा

Wed, 08 Jun 2022 12:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
The danger of erosion from the Bansi river started looming on the Golaghat-Jogni link road
जोगनी मार्ग पर बाँसी नदी की कटान को देखते लोग।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
गोलाघाट-जोगनी संपर्क मार्ग पर मंडराने लगा बांसी नदी से कटान का खतरा
विज्ञापन

मुख्य पश्चिमी गंडक नहर से बांसी नदी में पानी छोड़ा गया
-गांव के लोग चिंतित, संपर्क मार्ग से नदी की दूरी सिर्फ 15 से 20 मीटर
तमकुहीरोड(कुशीनगर)। क्षेत्र के गोलाघाट-जोगनी संपर्क मार्ग पर बांसी नदी के कटान का अभी से खतरा मंडराने लगा है। नदी इस संपर्क मार्ग से सिर्फ 15 से 20 मीटर की दूरी से प्रवाहित हो रही है। यह स्थिति मुख्य पश्चिमी गंडक नहर से बांसी नदी में पानी छोड़े जाने से हुई है। नदी का कटान बढ़ने पर प्रभावित होने वाले गांव के लोगों का कहना था कि समय से पहले कटान का प्रशासन की तरफ से मुकम्मल बंदोबस्त नहीं किया गया तो जलस्तर बढ़ने पर भयावह हालात हो जाएंगे। जिससे दुश्ववारियां झेलनी पड़ेंगी व संपर्क मार्ग भी कटान की जद में आ जाएगा।
बांसी नदी में पानी लगातार बढ़ने से मौजूदा समय में सेवरही ब्लॉक के गोलाघाट से जोगनी जाने वाली संपर्क मार्ग पर कटान का खतरा लगातार बढ़ने लगा है। इस मार्ग से राजपुर बगहा, टिकुलिया, राजपुर खास, जोगनी, इमिलिया टोला, प्रभुनाथ चौराहा, बुटन टोला, नौका टोला, मोतीराय टोला समेत अन्य गांवों के लोगों की चिंता बढ़ गई है। इन गांवों में सैकड़ों परिवारों के आने-जाने का मुख्य रास्ता यही संपर्क मार्ग है।
विज्ञापन

मंगलवार को ग्राम प्रधान रामाजी निषाद, सरल शर्मा, गौरीशंकर, पन्नालाल यादव, सुरजन सिंह, सुदामा यादव, हरिचरण, विवेक यादव ने नदी पर पहुंचकर हो रहे कटान को देखा और उसका दायरा बढ़ने पर चिंता जताई। उनका आरोप है कि अभी यह स्थिति सिर्फ नहर से पानी छोड़े जाने के बाद है। जब बारिश होगी व लाखों क्यूसेक पानी डिस्चार्ज होगा तो हालात और भयावह होंगे। उनका कहना है कि अगर समय रहते बंदोबस्त कर लिया गया तो मुसबीत टाली जा सकती है, लेकिन न होने पर मुसीबत झेलनी पड़ेगी। उधर, पूर्व प्रधान कमल निषाद,आदित्य यादव, ध्रुव निषाद, आमोद दुबे, उदयलाल वर्मा, विश्वनाथ चौधरी, रामदेव निषाद ने भी संपर्क मार्ग को सुरक्षित बचाने के लिए प्रशासन से गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed