{"_id":"630a5a4b2965793a970964f2","slug":"the-couple-was-beaten-up-and-thrown-out-of-the-house-for-choosing-a-life-partner-of-another-religion-kushinagar-news-gkp448462259","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे धर्म का जीवन साथी चुनने पर दंपती को पीटकर घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे धर्म का जीवन साथी चुनने पर दंपती को पीटकर घर से निकाला
विज्ञापन

खड्डा। दूसरे धर्म की युवती से शादी करने वाले दिव्यांग युवक ने पिता पर उसे और उसकी पत्नी को पीटकर घर से निकाल देने का आरोप लगाया है। दोनों पिटाई से घायल हो गए। तुर्कहां सीएचसी में उनका इलाज हुआ। दोनों साथ रहने पर अड़े हैं। आरोप है कि युवक के घरवाले उन्हें एक साथ घर में रखने के लिए तैयार नहीं हैं।
तुर्कहां सीएचसी में इलाज कराने के बाद पति-पत्नी ने बताया कि वे अलग-अलग धर्म से ताल्लुक रखने वाले हैं। दो साल पहले दोनों में प्रेम हो गया। घरवाले साथ रखने के लिए तैयार नहीं हुए तो वे घर छोड़कर चले गए। तब लड़की बालिग नहीं थी। उसके पिता ने युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करा दिया था। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया था। उसे जेल भेजा गया। वह जमानत पर छूटकर आया। उसके बाद भी प्रेमी युगल की की जिद पर युवक की माता व पिता की मौजूदगी में मंदिर में उनकी शादी कराई गई।
युवक ने बताया कि सामाजिक भय के चलते उसके पिता ने उसे कमाने के बहाने दिल्ली भेज दिया। साथ में उसकी पत्नी भी गई। इस दरम्यान युवक की मां व परिवार के अन्य लोग युवती को बहू के रूप में स्वीकार कर फोन से बातचीत करते रहे। तीन दिन पहले परिवारवालों के बुलाने पर जब वह पत्नी के साथ घर पहुंचा तो पिता व मां का व्यवहार बदला हुआ था। आरोप है कि पिता ने घर में घुसने से रोक दिया और पिटाई कर दी। दोनों दूसरे गांव में जाकर शरण लिए थे। फिर यह सोचकर कि पिता का गुस्सा शांत हो गया होगा, शुक्रवार की शाम को जब युवक, पत्नी के साथ घर पहुंचे तो पिता और उग्र हो गए।
विज्ञापन
युवक ने आरोप लगाया कि उसे उसके पिता पीटने लगे। एक हाथ से पूरी तरह दिव्यांग पति को मार खाता देख उसकी पत्नी को रह नहीं गया। वह पति को बचाने के लिए बीच में आ गई तो खुद भी घायल हो गई। उसके बाद युवक ने एंबुलेंस बुलवाई और पत्नी के साथ इलाज कराने तुर्कहां सीएचसी में गया। दोनों ने बताया कि प्रेम की खातिर सामाजिक बंधन तोड़कर शादी तो कर ली, लेकिन अपने ही घरवाले दुश्मन बन गए हैं। ऐसे में दोनों जाएं तो जाएं कहां, जबकि वे बालिग हैं।