{"_id":"683377251c0f77c2f401fc14","slug":"the-contractor-cut-down-more-trees-than-the-allotted-amount-the-department-investigated-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-138146-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ठेकेदार ने कटवा दिए आवंटन से अधिक पेड़, विभाग ने की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ठेकेदार ने कटवा दिए आवंटन से अधिक पेड़, विभाग ने की जांच
Mon, 26 May 2025 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 26 May 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
मंसाछापर। क्षेत्र के चैती रजवाहा पर वन विभाग की तरफ से चिन्हित किए गए पेड़ों की नीलामी के दौरान ठेकेदार ने आवंटित पेड़ से अधिक पेड़ कटवा दिए। इसकी शिकायत पर वन विभाग की टीम ने कटान को रोक दिया। रविवार को डिप्टी रेंजर ने कटान स्थल का निरीक्षण किया।
क्षेत्रीय वन अधिकारी पडरौना की तरफ से 27 फरवरी को चैती से जरार तक 16 किलोमीटर लंबाई में स्थित रजवाहा की एक पटरी पर लगे आम, केसिया, सिरस, कुकाठ, जामुन समेत कुल 150 पेड़ों का मूल्यांकन 2,63,381 में किया गया था। पेड़ों की नीलामी इसी मूल्यांकन के आधार पर की गई थी। हालांकि, नीलामी के तहत कटान की अनुमति सिर्फ चिन्हित पेड़ों तक सीमित थी, लेकिन ठेकेदार ने नियमों की अनदेखी करते हुए चैती गांव में रजवाहा से लगभग 200 मीटर अंदर जाकर भिलोर का और व छह आम के पेड़ अतिरिक्त रूप से काट दिए। इस अवैध कटान की जानकारी ग्रामवासी सुकई ने दी। जिन्होंने वन विभाग के फॉरेस्ट गार्ड संदीप पटेल को इसकी शिकायत की। सूचना मिलते ही संदीप पटेल मौके पर पहुंचे और तत्काल प्रभाव से पेड़ों की कटान को रुकवाया। वहीं ग्रामीणों ने दोषी ठेकेदार पर सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा सुनिश्चित हो सके। इस संबंध में डिप्टी रेंजर अमित तिवारी ने बताया कि लोगों की तरफ से इस संबंध में शिकायत मिली थी। स्वयं मौके पर जाकर जांच किया गया हूं। जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।