फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   the complaint remains incomplete

नाम संपूर्ण समाधान दिवस, फरियाद रह जाती अधूरी (प्रस्तावित लीड )

Sun, 07 Aug 2022 12:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
the complaint remains incomplete
पडरौना तहसील सभागार में लोगों की शिकायत सुनते एडीएम देवीदयाल वर्मा, एएसपी रितेश कुमार सिंह, सीओ स - फोटो : KUSHINAGAR
नाम संपूर्ण समाधान दिवस, फरियाद रह जाती है अधूरी
विज्ञापन

फरियादी बोले- अधिकारी बदल गए, समस्या जस की तस
पडरौना। ‘तुम्हारी फाइलों में गांव का मौसम गुलाबी है, मगर ये आंकड़े झूठे हैं...’ अदम गोंडवी की ये पंक्तियां संपूर्ण समाधान दिवस की कार्यशैली बयां करने के लिए काफी है। क्योंकि संपूर्ण समाधान दिवस में समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर आने वाले फरियादियों की ‘उम्मीद’ अब टूटने लगी है। यहां आदेश पर आदेश जारी होते हैं, मगर कार्यवाही हीलाहवाली की भेंट चढ़ जाती है। खासकर भूमि विवाद के मामलों में।
पडरौना तहसील में एडीएम देवी दयाल वर्मा, एएसपी रितेश कुमार सिंह, सीओ सिटी कुंदन सिंह ने फरियाद सुनी। यहां 38 मामले आए। इनमें राजस्व के 24, पुलिस के सात, विकास के चार, अन्य तीन मामले शामिल हैं। अधिकारियों ने राजस्व के छह मामलों का निस्तारण किया। 32 फरियादी मायूस होकर लौट गए।
विज्ञापन

हाटा तहसील में डीएम एस. राजलिंगम और एसपी धवल जायसवाल ने फरियाद सुनी। यहां 114 मामले आए। राजस्व से जुडे़ 12 मामलों का ही निस्तारण हो पाया। 102 फरियादियों को लौटना पड़ा। खड्डा तहसील में एसडीएम भावना सिंह और सीओ संदीप वर्मा के सामने 27 मामले आए। निस्तारण केवल चार का हुआ। नौतार ग्राम के ग्रामीणों ने गांव में लगे स्ट्रीट लाइट, नाला निर्माण में अनियमितता की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कप्तानगंज तहसील में एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव और तहसीलदार कृष्ण गोपाल त्रिपाठी ने समस्या सुनी। यहां 12 मामले आए। राजस्व के चार मामलों का निस्तारण किया गया। पूर्व प्राथमिक विद्यालय जमुनी बरवा की रसोइयां सुधा ने बताया कि मार्च 2019 से अक्तूबर 2020 तक मानदेय नहीं मिला है। दस से अधिक बार शिकायत कर चुकी हूं, लेकिन मानदेय नहीं मिल पा रहा है।
तमकुहीराज तहसील में 77 मामले आए। राजस्व के आठ मामलों का निस्तारण किया गया। कसया तहसील में 64 मामले आए। राजस्व के 54, पुलिस के एक, विकास के तीन व अन्य छह मामलों में राजस्व के नौ मामलों का निस्तारण हुआ।
...
कोट
अधिकारी बदल गए, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। थाना और तहसील में दस से अधिक बार आ चुकी हूं। अधिकारी कहते हैं कि मामले का निस्तारण जल्द किया जाएगा।
लालमति, भरवलिया
...
दो वर्ष से चक्कर लगा रही हूं। पट्टे की भूमि पर दबंग लोग कब्जा किए हुए हैं। पुुलिस, राजस्व विभाग में जाने को कहती है। राजस्व वाले थाने में भेज देते हैं।
शिवकली, भरवलिया
...
सास के उपचार के लिए भूमि को बंधक रखकर रकम ली गई थी। ससुर को शराब पिलाकर कुछ लोगों ने भूमि लिखवा ली। शिकायत करने पर कार्रवाई नहीं हो रही है।
वंदना, मठिया आलम
...
गांव के संत ने 68 कट्ठा खेती की भूमि उनके नाम लिखी है। दो माह पहले उनकी मौत हो गई। गांव के कुछ दंबगों ने भूमि पर कब्जा कर लिया। पांचवीं बार शिकायत लेकर आई हूं।
रमावती देवी, बारी टोला
...
फर्श पर बैठते हैं फरियादी
शनिवार को पडरौना तहसील में फरियादी फर्श पर बैठक कर अपनी बारी का इंतजार करते देखे गए। फरियादी अजय, लालमन, सुरेश और शिव ने बताया कि संपूर्ण समाधान दिवस में कुर्सी की व्यवस्था नहीं की जाती।

...
कोट
फरियादियों की समस्या के निस्तारण का प्रयास किया जाता है। भूमि विवादों से संबंधित अधिकांश मामले न्यायालय में विचाराधीन हैं। अन्य प्रकरणों में आदेश के बावजूद यदि अधिकारी और कर्मचारी ध्यान नहीं दे रहे हैं तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
एस राजलिंगम, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed