{"_id":"6a1b51ae6aef39a9af026eaa","slug":"the-cm-will-arrive-on-june-2nd-and-present-a-gift-of-271-development-projects-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-160870-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: दो जून को आएंगे सीएम, 271 विकास परियोजनाओं की देंगे साैगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: दो जून को आएंगे सीएम, 271 विकास परियोजनाओं की देंगे साैगात
Sun, 31 May 2026 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 31 May 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
कुशीनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दो जून को तमकुहीराज कस्बे में आगमन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री जिले और तमकुहीराज विधानसभा क्षेत्र की 376 करोड़ रुपये की 271 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसको लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार शाम से कार्यक्रम स्थल पर युद्ध स्तर पर साफ-सफाई और भूमि समतलीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया।
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तमकुहीराज कस्बे के हरिहरपुर स्थित एनएचएआई पार्किंग ग्राउंड और उससे सटे खाली मैदान को कार्यक्रम स्थल के रूप में तैयार किया जा रहा है। नगर पंचायत और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के कर्मचारी मौके पर जुटे हुए हैं। अधिकारियों की निगरानी में जेसीबी और अन्य मशीनों की मदद से सफाई कार्य कराया जा रहा है। कार्यक्रम स्थल पर मौजूद गड्ढों को मिट्टी और ईंटों से भरकर समतल किया जा रहा है। इसके बाद रोलर चलाकर भूमि को व्यवस्थित किया जा रहा है। प्रशासनिक अमला लगातार तैयारियों की निगरानी कर रहा है ताकि मुख्यमंत्री के दौरे से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी की जा सकें।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के तमकुहीराज आगमन की सूचना से भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं में उत्साह का माहौल है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री अपने दस वर्षीय कार्यकाल में पहली बार तमकुहीराज कस्बे में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसे लेकर पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी कार्यक्रम स्थल पर शनिवार को पहुंचकर व्यवस्था से जुड़ी जानकारी लिया। तमकुहीराज विधायक डॉ. असीम कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री जिले में संचालित विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन
इनमें तमकुहीराज विधानसभा क्षेत्र की चार पूर्ण हो चुकी प्रमुख सड़कों, पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित दो मंदिरों, सेवरही स्थित ड्रग वेयरहाउस, सीएचसी सेवरही के 70 बेड वाले कोविड भवन, घघवा जगदीश विद्युत उपकेंद्र तथा बांसगांव स्थित हल्दी प्रसंस्करण केंद्र का लोकार्पण समेत कई परियोजनाएं शामिल है।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री बहुप्रतीक्षित गोलाघाट सेतु, सेवरही बाईपास, 100 बेड के संयुक्त चिकित्सालय सहित कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।