फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The city's water problem will be solved with Rs 1.25 billion.

Kushinagar News: सवा अरब से दूर होगी शहर की पानी की समस्या

Sat, 10 Jan 2026 12:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
The city's water problem will be solved with Rs 1.25 billion.
पडरौना। शहर में हजारों परिवारों को सप्लाई का पानी नहीं मिल रहा, वहीं जिसे मिल रहा है वह पीने लायक नहीं है। पर अब जल्द ही इस समस्या से मुक्ति मिल जाने की उम्मीद है। नगर पालिका प्रशासन हर घर नल से जल परियोजना पर करीब 1.22 अरब रुपये खर्च करेगा। इससे पुराने कनेक्शन के जर्जर हो चुके पाइप तो बदले ही जाएंगे साथ ही 26 हजार नए कनेक्शन भी दिए जाएंगे और नए ओवरहेड टैंकों का निर्माण भी किया जाएगा।
विज्ञापन

अमर उजाला ने चार जनवरी को पुरानी पाइप से पानी की सप्लाई की खबर प्रकाशित की थी, जिसके बाद नगर पालिका प्रशासन ने पुराने जर्जर हो चुके पाइपों को बदलने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

जल जीवन मिशन (शहरी) योजना के तहत 1.22 अरब रुपये खर्च कर हर घर जल नल की सरकार की महत्वाकांक्षी योजना को साकार किया जाएगा। इस भारी-भरकम रकम को खर्च कर 361 किमी लंबाई में पाइपलाइन बिछाई जाएगी। मौजूदा समय में करीब 100 किमी पाइपलाइन बिछाने का काम पूरा भी कर लिया गया है। पेयजल आपूर्ति को सुचारू तरीके से हर घरों तक पहुंचाने के लिए छह नए ओवरहेड टैंक वार्डों के चिह्नित स्थलों पर बनाए जाएंगे। इनके बनने से पानी के कम प्रेशर की समस्या भी दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के 25 वार्डों में फिलहाल करीब सवा लाख की आबादी है। जहां पेयजल के बेहतर इंतजाम नहीं है। अभी नगर में महज चार ओवरहेड टैंक हैं, जिनसे 10 हजार घरों में पेयजल आपूर्ति की जा रही है, लेकिन 2017 में विस्तार के बाद आने वाले इलाकों में कोई पेयजल की व्यवस्था नहीं है। इन्हें संतृप्त करने के लिए जल निगम (शहरी) ने कार्य आरंभ कर दिया है।

इसके तहत 361 किमी लंबाई में पूरे नगर में पाइपलाइन बिछाई जाएगी और छह नए ओवरहेड टैंक तैयार कर 50 हजार घरों को नल जल योजना के तहत पानी पहुंचाया जाएगा। इस परियोजना के पूरा होने पर शहर के हर कोने में पर्याप्त दबाव के साथ शुद्ध पेयजल मिलेगा, जो शहर के विकास को एक नई चमक देगा। इसके अलावा नगर की जल प्रबंधन प्रणाली को भी एक मॉडल के रूप में स्थापित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed