फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The car went out of control and overturned, couple and children injured

Kushinagar News: अनियंत्रित होकर गाड़ी पलटी, दंपती सहित बच्चे घायल

Wed, 29 May 2024 04:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 29 May 2024 04:46 AM IST
विज्ञापन
The car went out of control and overturned, couple and children injured
टेकुआटार। रामकोला थाना क्षेत्र के अमवां मंदिर के समीप रामकोला-कसया मार्ग पर मंगलवार को सुबह कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में गिरकर पलट गई। उसमें सवार पति पत्नी सहित बच्चे को भी गंभीर चोटें आई हैं। उनका इलाज सीएचसी रामकोला में कराया गया। कसया थाना क्षेत्र के बेलावां दुर्गा राय निवासी 45 वर्षीय राजीव मिश्र पत्नी 40 वर्षीय माधुरी मिश्र व अपने बच्चे के साथ मंगलवार को कार से घर जा रहे थे। अमवां मंदिर के समीप कार सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी और पलट गई। ग्रामीणों की मदद से घायलों को एंबुलेंस से रामकोला सीएचसी ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उनका इलाज चल रहा है। इस संबंध में रामकोला चिकित्सा प्रभारी डॉ. एस. के विश्वकर्मा ने कहा कि घायलों को इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed