फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The body of the young woman was thrown into the canal and thrown in the canal

बोरे में मिला युवती का शव

Fri, 23 Mar 2018 11:47 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Fri, 23 Mar 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
The body of the young woman was thrown into the canal and thrown in the canal
crime - फोटो : अमर उजाला
खड्डा। थाना क्षेत्र के मठिया गांव के पास मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में बोरे में भरकर फेंका गया युवती का शव मिला है। शुक्रवार की सुबह शव देखकर लोगों ने शोर मचाया। युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


मठिया गांव के कुछ लोग शुक्रवार की सुबह मुख्य पश्चिमी गंडक नहर के किनारे घूम रहे थे। नहर के पानी में बह रहे एक बोरे में से महिला का सिर बाहर निकला देखकर लोगों ने शोर मचाया। वहां तमाशाबीनों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची खड्डा पुलिस ने लोगों के सहयोग से बोरे में बंधे शव को पानी से बाहर निकलवाया। शव लगभग 25 वर्ष के उम्र की युवती की प्रतीत हो रही है। शव को लंबी रस्सी से बांधने के बाद प्लास्टिक के बोरे में भरकर पानी में फेंका गया था। मृतका के एक हाथ में कड़ा व दूसरे में ओम लिखा बैंड था तथा नाखून रंगे हुए थे। शरीर पर आसमानी कलर की सलवार कमीज थी। आशंका जताया जा रहा है कि तीन चार दिन पहले युवती की हत्या करके शव को नहर में फेंका गया होगा। पानी कम होने व शव फूलने की वजह से सिर का हिस्सा बोरा से बाहर निकल गया था। हालांकि काफी प्रयास के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे खड्डा थाने के एसआई राजेश कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। स्थानीय लोगों से शिनाख्त के लिए प्रयास किया गया लेकिन कुछ खास जानकारी नहीं मिली। शिनाख्त के लिए प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed