फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The body of a youth from Chauri Chaura was found hanging from a tree in Hata.

Kushinagar News: चौरीचौरा के युवक का हाटा में पेड़ से लटका मिला शव

Wed, 11 Mar 2026 02:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
The body of a youth from Chauri Chaura was found hanging from a tree in Hata.
शंखापर गांव में फंदे से लटकता मिला शव की सूचना पर पहुंची पुलिस व मौजूद भीड़।स्रोत-सोशल मीडिया
सरदारनगर/सुकरौली। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के केवलाचक गांव निवासी विवेक यादव (24) का शव मंगलवार को कुशीनगर में हाटा के शंखापार गांव में स्थित ईंट भट्ठे के पास पेड़ से लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर फॉरेंसिक टीम संग मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सूचना पर मौके पर पहुंची युवक की मां ने गांव के ही दो युवकों पर हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, केवलाचक गांव निवासी धर्मेंद्र यादव का बेटा विवेक यादव सोमवार शाम करीब सात बजे घर से रामलीला देखने की बात कहकर निकला था। देर रात तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजन चिंतित हो गए। इधर, मंगलवार हाटा कोतवाली के शंखापार में ईंट भट्ठे के बगल में मंगलवार सुबह टहलने गए लोगों ने युवक का शव शीशम के पेड़ से लटका देख पुलिस को सूचना दी। फॉरेंसिक टीम संग मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच कर साक्ष्य एकत्रित करने के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। साथ ही घटना की जानकारी परिजनों को दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे विवेक के पिता धर्मेंद्र और मां विमला देवी ने गांव और पड़ोसी गांव के दो युवकों पर हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की। उनका कहना है कि विवेक का किसी से कोई विवाद नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed