फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The body of a teenager was found hanging from a noose, the family members accused him of murder

Kushinagar News: फंदे से लटका मिला किशोर का शव घरवालों ने लगाया हत्या का आरोप

Wed, 03 Sep 2025 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 03 Sep 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
The body of a teenager was found hanging from a noose, the family members accused him of murder
बबुइया हरपुर में रोते-बिलखते परिजन। संवाद   
मंसाछापर। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बबुइया हरपुर गांव के खैरा टोला में मंगलवार की सुबह एक किशोर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी झोपड़ी में लटकता मिला। मंगलवार की सुबह अपने भाई का शव का फंदे से लटकता देख बहन ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतारा। सूचना पर आई पुलिस ने जांच की। फॉरेंसिक टीम ने भी गहनता से साक्ष्य को एकत्रित किया। घरवाले हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगा रहे हैं। किशोर के पिता और मां मुंबई में रहते है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का सही पता चल सकेगा।
विज्ञापन

गांव के निवासी शदाकत का दूसरे नंबर का 12 वर्षीय बेटा साहिल मंदबुद्धि था। गांव के चौराहे पर मीट की दुकान पर रहता था। सोमवार की शाम को वह उसी दुकान पर था। देर रात तक जब वह घर नहीं लौटा तो उसके दादा ने खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। मंगलवार की सुबह साहिल की बहन मुस्कान झोपड़ी में घर की सफाई करने पहुंची तो देखी कि उसके भाई साहिल का गला एक दुपट्टा से कसा है।
विज्ञापन

उसने शोर मचाया तो वहां परिवार के अलावा गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। घरवाले शव को फंदे से नीचे शव को उतारे। सूचना पर आई पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर आई और साक्ष्य को एकत्रित किया। मृतक के दादा हबीब ने पोते का हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाया है। हालाकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

साहिल के पिता शदाकत 10 दिन पहले पति पत्नी और एक बेटे के साथ मुंबई चले गए। घर पर दादा, दादी और एक बड़ी बहन 14 वर्षीया मुस्कान ही रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed