{"_id":"69d2cdd633dbb8137e0a96fe","slug":"the-board-has-given-students-an-opportunity-to-correct-their-details-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-157547-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बोर्ड ने छात्रों को विवरण ठीक कराने का दिया मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बोर्ड ने छात्रों को विवरण ठीक कराने का दिया मौका
Mon, 06 Apr 2026 02:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 06 Apr 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में शामिल जिले के 110533 विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने प्रवेशपत्रों में हुई त्रुटियों को दुरुस्त कराने के लिए अंतिम मौका दिया है। स्पष्ट किया है कि 10 अप्रैल तक ही सुधार की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके बाद किसी प्रकार का संशोधन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
जिले में 22 राजकीय, 55 वित्तपोषित और 291 स्ववित्तपोषित समेत कुल 368 माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। इनमें वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 110533 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इनमें हाईस्कूल के 58611 और इंटरमीडिएट के 51922 परीक्षार्थी हैं। डीआईओएस श्रवण कुमार गुप्ता ने बताया कि परीक्षा के दौरान बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों के नाम, माता-पिता के नाम, विषय और जेंडर से जुड़ी गलतियां सामने आई थीं, जिससे छात्र-छात्राएं परेशान थे। अब परिणाम जारी होने से पहले बोर्ड ने इन त्रुटियों को ठीक कराने का आखिरी अवसर दिया है। सभी विद्यालयों को अपने विद्यार्थियों के विवरण का सावधानीपूर्वक सत्यापन कर संशोधित सूची तीन प्रतियों में पांच अप्रैल तक जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) कार्यालय में जमा करनी होगी। हर प्रति में विद्यालय की स्पष्ट संस्तुति अनिवार्य होगी।
कार्यालय स्तर पर इन अभिलेखों की जांच के बाद रिपोर्ट और आवश्यक दस्तावेज 10 अप्रैल तक बोर्ड कार्यालय को भेजे जाएंगे। डीआईओएस ने बताया कि इस बार विद्यालय एक प्रमाणपत्र देंगे, जिसमें यह उल्लेख होगा कि अब किसी भी परीक्षार्थी के विवरण में कोई त्रुटि शेष नहीं है।