फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The Bhikshu Sangha will hold a candle march today.

Kushinagar News: भिक्षु संघ आज निकालेगा कैंडल मार्च

Tue, 07 Apr 2026 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 07 Apr 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
The Bhikshu Sangha will hold a candle march today.
बुद्ध मार्ग पर भोजन करते कसया नायब तहसीलदार संदीप कुमार। स्रोत-सोशल मीडिया
कसया। महापरिनिर्वाण स्थली से शुरू हुए ‘युद्धविराम शांति’ सत्याग्रह को व्यापक समर्थन मिल रहा है। सोमवार को कुशीनगर भिक्षु संघ ने भी सत्याग्रह को समर्थन दिया है।
विज्ञापन

सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने संयुक्त राष्ट्र संघ, अमेरिकी राष्ट्रपति, इजरायल और ईरान से तत्काल युद्धविराम की अपील की। डॉ. संपूर्णानंद मल्ल ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति को पत्र भेजकर पश्चिमी देशों में शांति दल भेजने और संवाद के माध्यम से युद्ध रोकने की मांग की है। उनका कहना था कि भारत के पास शांति और अहिंसा की वह ताकत है, जो किसी भी हथियार से अधिक प्रभावी है। डॉ. मल्ल ने बताया कि कुशीनगर भिक्षु संघ के प्रमुख भंते नंदरत्न ने आंदोलन को समर्थन दिया है। युद्धविराम और शांति स्थापना के समर्थन में 7 अप्रैल को महापरिनिर्वाण मंदिर से रामाभार स्तूप तक भिक्षु संघ कैंडल मार्च निकालेगा। इसमें बड़ी संख्या में बौद्ध भिक्षु शामिल होंगे और पूरी दुनिया को कुशीनगर से शांति व अहिंसा का संदेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान आरटीआई एक्टिविस्ट अरुण सिंह, धर्मराज यादव, डॉ. फखरेआलम, विजय कुशवाहा, शैलेश गुप्ता, मनोज कुमार राव, जितेंद्र मणि त्रिपाठी, मार्कण्डेय राव, मकसूद अहमद सिद्दीकी, मीडिया प्रवक्ता अंशुमान पांडेय ‘बागी’ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed