{"_id":"6658e278e23bb9e01100c826","slug":"the-attendants-beat-up-the-broker-in-the-medical-college-took-him-to-cms-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-117607-2024-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मेडिकल कॉलेज में तीमारदारों ने दलाल को पीटा, लेकर पहुंचे सीएमएस के पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मेडिकल कॉलेज में तीमारदारों ने दलाल को पीटा, लेकर पहुंचे सीएमएस के पास
Fri, 31 May 2024 02:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 31 May 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। मेडिकल कॉलेज प्रशासन की सख्ती के बाद भी दलालों की सक्रियता कम नहीं हो रही है। बृहस्पतिवार को फाजिलनगर से इलाज कराने आए एक मरीज को दलाल ने मेडिकल स्टोर से 500 रुपये की दवा दिलवा दी। नाराज तीमारदारों ने दलाल की पिटाई की और सीएमएस के कक्ष में लेकर पहुंचे। दलाल खुद को दिव्यांग बताते हुए दुहाई मांग रहा था। सीएमएस ने दवाएं वापस कराने के बाद उसे छोड़ दिया। इसके बाद ओपीडी में मौजूद दलाल फरार हो गए।
फाजिलनगर के मुसाहेब ट्रैक्टर में ट्राली जोड़ते समय बृहस्पतिवार को घायल हो गया। ट्रैक्टर मालिक और परिजन उसे लेकर फाजिलनगर सीएचसी पहुंचे। कमर में चोट होने के कारण डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घर वाले मेडिकल कॉलेज पहुंचे। इमरजेंसी में इलाज के बाद एक युवक पहुंचा और डॉक्टर का करीबी बताते हुए 500 रुपये की दवा मेडिकल स्टोर से दिलवा दी। इसके बाद बिना कतार में लगे एक्सरे कराने के लिए 200 रुपये मांगने लगा। तीमारदारों को संदेह हुआ कि यह कोई डॉक्टर का करीबी नहीं दलाल है, तो उसकी पिटाई करने लगे। यह देख इसके साथ मौजूद तीन और दलाल फरार हो गए। पीटते हुए लोग सीएमएस के कार्यालय में ले गए। पूरी बात सुनने के बाद सीएमएस अवाक रह गए। पकड़ा गया दलाल खुद को दिव्यांग बताते हुए रोने लगा। सीएमएस ने दवा वापस कराने के बाद उसे छोड़ दिया। सीएमएस डॉ. एचएस राय ने बताया कि जिसे लोग पकड़े थे। वह दलाल था, लेकिन दिव्यांग होने के कारण छोड़ दिया गया। बाहर की दुकान से दवा दिलवाई थी। उसे वापस कराया गया। पता लगाया जा रहा है कि किस डॉक्टर या कर्मचारी के शह पर वह अस्पताल में आता है।