फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The agent was about to come for the money, he was given a last chance

Kushinagar News: पैसे के लिए आने वाला था एजेंट, दिया था अंतिम अवसर

Sat, 24 May 2025 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 24 May 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
The agent was about to come for the money, he was given a last chance
पिपरा घाट। एजेंट शुक्रवार को किस्त जमा करने के लिए आने वाला था, रुपये नहीं होने से कई सप्ताह से जुवैदा खातून किस्त जमा नहीं कर पा रही थी। अंतिम अवसर एजेंट दिया था। इसको लेकर तीन चार दिनों से महिला परेशान थी। पति से पैसे के लिए बात की तो वह बताया कि एक तारीख को वेतन मिलेगा तो भेजूंगा। बेटा से कहीं काम करने के लिए बोली। इसको लेकर मां और बेटा के बीच तू-तू मैं-मैं भी हुआ, इसको लेकर महिला चिंचित थी और बृहस्पतिवार की रात को आत्मघाती कदम उठा ली। इसके पहले भी जिले में एजेंटों की प्रताड़ना से कई महिलाए खुदकुशी कर चुकी हैं। सेवरही थाना क्षेत्र के मिश्रौली गांव निवासी जुवैदा खातून जीवन संवारने के लिए तीन माइक्रो फाइनेंस कंपनियों से लोन ली थी। पति महाराष्ट्र में रहकर काम करता है। वह महीने में जो पैसा भेजता था, वह घर खर्च में ही खत्म हो जाता था, बड़ा बेटा इमरान घर पर ही रहता था। पड़ोसियों ने बताया कि शुक्रवार को एजेंट किश्त जमा करने के लिए आने वाला था। कई सप्ताह का किश्त बाकी थी जिसे जमा करने के लिए अंतिम समय जुवैदा ने लिया था, लेकिन किश्त जमा करने के लिए इसके पास रुपये की व्यवस्था नहीं हो सकी। बेटा से वह कई दिनों से बोल रही थी कि कही जाकर काम करो, लेकिन बड़ा बेटा काम पर नहीं जा रहा था। इसको लेकर बृहस्पतिवार को दिन में बेटे से कहासुनी भी हुई थी। बच्चे जब गांव में शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए तो घर के अंदर खुदकुशी कर ली। इस घटना की जानकारी होने के बाद माइक्रो फाइनेंस कंपनी के एजेंट गांव में नहीं आया। तमकुहीराज तहसील क्षेत्र में इसके पूर्व भी कई महिलाएं जहरीला पदार्थ खाकर या फांसी लगाकर खुदकुशी कर चुकी हैं। देर शाम को पोस्टमार्टम के बाद बेटे ने शव को मिट्टी दे दिया। पड़ोसियों ने बताया कि जुवैदा खातून की जब से शादी हुई थी तब से वह संघर्ष करती थी, बच्चों को किसी तरह पालन पोषण कर बड़ा की थी, लेकिन एजेंट कई बार इनको प्रताड़ित कर चुका था। दुदही, खड्डा, तमकुही, तरयासुजान आदि क्षेत्र बिहार से जुड़ा है। अशिक्षा को माइक्रो फाइनेंस कंपनियों के एजेंट ढाल बनाकर शिकार बनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed