{"_id":"69bdbcf3011b827e45043eaa","slug":"the-administration-removed-encroachments-by-demolishing-the-block-chiefs-house-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-156717-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ब्लॉक प्रमुख का घर तोड़कर प्रशासन ने हटवाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ब्लॉक प्रमुख का घर तोड़कर प्रशासन ने हटवाया अतिक्रमण
Sat, 21 Mar 2026 03:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 21 Mar 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। क्षेत्र की ग्राम पंचायत विजपटवा में शुक्रवार को प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। दुदही ब्लॉक प्रमुख का घर तोड़कर सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। प्रशासन की तरफ हुई इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा है।
बताया जा रहा है कि दुदही ब्लॉक प्रमुख विजपटवा गांव के निवासी हैं। उन्होंने अपने आवास के पास सरकारी जमीन पर टिन शेड डालकर अतिक्रमण कर लिए हैं। शुक्रवार को तमकुहीराज एसडीएम आकांक्षा मिश्रा के निर्देश पर पहुंची तहसीलदार की टीम ने टिन शेड ध्वस्त कर जेसीबी की मदद से गांव में सरकारी अतिक्रमण मुक्त कराया। प्रशासन की इस कार्रवाई के दौरान थाना बरवापट्टी व विशुनपुरा की पुलिस के साथ राजस्व विभाग की टीम मौके पर मौजूद रही। एसडीएम ने बताया कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने संबंधित पक्ष को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि भविष्य में इस तरह का अतिक्रमण न किया जाए, अन्यथा कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दुदही ब्लॉक प्रमुख रमावती देवी ने बताया कि गांव के घर पर भतीजे रहते हैं। पैतृक जमीन के पास बंजर की जमीन है। उस पर टिन से शेड डालकर मवेशियों को रखा जाता है। उसे प्रशासन ने हटा दिया है। पूरा गांव बंजर की जमीन पर बसा है लेकिन विरोधियों की शिकायत पर हुई कार्रवाई से कष्ट है।