{"_id":"684c695ffdc5e2b27a046bf6","slug":"the-accused-teenager-is-staying-in-a-juvenile-home-did-not-get-bail-kushinagar-news-c-7-1-gkp1053-969810-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बाल सुधार गृह में रह रही है आरोपी किशोरी, नहीं मिली जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बाल सुधार गृह में रह रही है आरोपी किशोरी, नहीं मिली जमानत
Fri, 13 Jun 2025 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 13 Jun 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
तमकुहीराज। ममेरी बहन को पानी की टंकी में डुबो कर हत्या के आरोप में बाल सुधार गृह भेजी गई किशोरी अभी रिहा नहीं हो सकी है। हालांकि परिजनों ने जिला जज के न्यायालय में जमानत याचिका प्रस्तुत किया था, जिसे न्यायालय ने खारिज कर दिया।
किशोरी के परिजन बाल सुधार गृह से घर वापसी के लिए प्रार्थना पत्र प्रयागराज स्थित उच्च न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए अपने अधिवक्ता से सलाह-मशविरा कर रहे हैं। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के करनपट्टी निवासी सुदर्शन गुप्ता के बेटे बिट्टू गुप्ता की नौ दिसंबर 2024 को शादी थी। परिजन बरात निकालने की तैयारी में जुटे थे। बिट्टू की शादी में उसकी इकलौती बहन सोनम अपने ससुराल बिहार के बैकुंठपुर से पति अमित गुप्ता, दो बेटियों व ननद की बेटी (आरोपी किशोरी) के साथ आई थी। नौ दिसंबर की शाम परिजन बरात निकलने की तैयारी कर रहे थे कि अचानक सोनम की नौ माह की बेटी केशवी के साथ गायब हो गई। परिजनों के खोजबीन के बावजूद केशवी नहीं मिली, तो तमकुहीराज पुलिस को सूचित किया।