फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The ability to have positive thinking and quick decision is useful

सकारात्मक सोच एवं त्वरित निर्णय की क्षमता ही काम आती है- त्रियुगी

Wed, 03 Feb 2021 11:53 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
The ability to have positive thinking and quick decision is useful
सकारात्मक सोच एवं त्वरित निर्णय की क्षमता ही काम आती है- त्रियुगी
विज्ञापन

कोईंदी बुजुर्ग में चल रही है श्रीराम कथा
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीराज (कुशीनगर)। सकारात्मक सोच एवं त्वरित निर्णय लेने की क्षमता से ही व्यक्ति विषम परिस्थितियों से पार पा सकता है। अंतिम समय तक धैर्य बनाए रखने वाला व्यक्ति ही विजेता कहलाता है। यह काम तभी होता है, जब व्यक्ति को अपने पौरुष एवं भगवान की भक्ति पर विश्वास हो।
ये बातें कोईंदी बुजुर्ग स्थित पंचायत भवन पर चल रहे श्रीराम कथा के दौरान बुधवार को कथा वाचक त्रियुगी नारायण मणि त्रिपाठी ने कहीं। कथावाचक ने लंका दहन की कथा सुनाते हुए कहा कि लंका में एक से बढ़कर एक बलशाली राक्षस थे। जिनके समक्ष अपनी बुद्धिमत्ता एवं बल का प्रदर्शन कर हनुमान जी ने श्रीराम के पौरुष का लोहा मनवाया। साथ ही लंकावासियों के मन में भय भी पैदा कर दिया। यह तभी संभव हुआ जब हनुमान जी ने सकरात्मक सोच के साथ लंका के दरबार में भी अपने धैर्य को बनाए रखा।
विज्ञापन

इस दौरान रामेश्वर राय, जितेंद्र मिश्र, मनोरंजन शाही, रामपरीक्षण शुक्ला, काशीनाथ मिश्र, ईश्वर चंद्र, हरिहर कुशवाहा, दीनानाथ, अमन राय, अभिनव मिश्र, आशीष मिश्र, अमरनाथ यादव, आशुतोष राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed