फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Textile businessman dies in car-truck collision

Kushinagar News: कार और ट्रक की टक्कर में कपड़ा व्यवसायी की मौत

Mon, 20 Oct 2025 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 20 Oct 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Textile businessman dies in car-truck collision
आमिर के घर उमड़ी भीड़। स्रोत-सोशल मी​डिया  
हाटा। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के एनएच-28 पर भड़कुलवा चौराहा के पास शनिवार की रात करीब दो बजे कार और ट्रक में टक्कर हो गई। इसमें कार सवार सेवरही कस्बे के रहने वाले कपड़ा व्यवसायी की मौत हो गई। वहीं चालक बाल-बाल बच गया। दूसरी ओर ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। सेवरही थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बे के सेराजनगर मोहल्ला निवासी 25 वर्षीय आमिर कपड़ा के व्यवसायी थे। वह शनिवार को अपनी कार से चालक के साथ संतकबीरनगर कपड़ा की खरीदारी करने के लिए गए थे। खरीदारी करने के बाद कार से चालक और आमिर लौट रहे थे। भड़कुलवा गांव के समीप ट्रक से टक्कर हो गई। इसमें कार में सवार कपड़ा व्यवसायी की मौत हो गई, जबकि चालक बाल-बाल बच गया। वहीं हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया।
विज्ञापन

सूचना पर आई पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और क्षतिग्रस्त कार को सड़क से किनारे कराया। पुलिस की जांच में पता चला कि कार चालक को झपकी आ गई थी। इस कारण ट्रक से पीछे से कार टकरा गई। सूचना पर रात को ही परिवार के सदस्य पहुंच गए और घरवालों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। कोतवाल राम सहाय चौहान ने बताया कि शव को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed