फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   test center for mass mimicking Debar

सामूहिक नकल के आरोप में एक परीक्षा केंद्र डिबार

Thu, 23 Mar 2017 11:35 PM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
कुशीनगर (ब्यूरो) Updated Thu, 23 Mar 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
test center for mass mimicking Debar
परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
पडरौना।यूपी बोर्ड परीक्षा के सातवें दिन बृहस्पतिवार को परीक्षा केंद्रों पर सख्ती दिखी। खड्डा क्षेत्र के एक परीक्षा केंद्र को सामूहिक नकल के आरोप में डिबार कर दिया गया। यहां के केंद्राध्यक्ष व कक्ष निरीक्षक भी हटा दिए गए। इसके अलावा सचल दल ने एक केंद्र से दो कक्ष निरीक्षकों को कार्यमुक्त किया। एक परीक्षा केंद्र पर दो नकलची पकड़कर रस्टीकेट किए गए।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल की विज्ञान व इंटरमीडिएट के चित्रकला विषय की परीक्षा थी। सचल दल के प्रभारी व डीआईओएस उदय प्रकाश मिश्र ने खड्डा क्षेत्र के कांती देवी इंटर कॉलेज सोहरौना का निरीक्षण किया। डीआईओएस के अनुसार इस केंद्र पर सभी परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिका में एक ही प्रश्न के उत्तर लिखे हुए थे। गहन जांच करने पर प्रथम दृष्टया सामूहिक नकल कराने की बात सामने आई। डीआईओएस ने इस केंद्र को डिबार करने की संस्तुति करते हुए यहां के केंद्राध्यक्ष तथा चार कक्ष निरीक्षकों को कार्यमुक्त कर दिया गया। इस केंद्र पर होने वाली अगली परीक्षाओं के लिए नए केंद्राध्यक्ष की नियुक्ति की जाएगी। इसके अलावा सचल दल नंबर तीन के प्रभारी व डॉयट के प्रवक्ता अरुण कुमार ने गायत्री माता इंटर कालेज लछिया परीक्षा केंद्र से दो नकलचियों को पकड़कर रस्टीकेट कर दिया। इसके अलावा उन्होंने सोणभद्र इंटर कॉलेज मटिहनियां में जांच के दौरान दो कक्ष निरीक्षकों के पास परिचय पत्र नहीं होने पर उन्हें कार्यमुक्त कर दिया। डीआईओएस उदय प्रकाश मिश्र ने कहा कि कांती देवी इंटर कालेज सोहरौना के विरुद्घ कार्रवाई करते हुए बोर्ड को सूचना भेज दी गई है। नकल रोकने के लिए हर संभव उपाय किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


बोर्ड परीक्षा के सातवें दिन प्रथम पाली में हाईस्कूल की विज्ञान और इंटरमीडिएट की आलेखन चित्रकला व रंजन कला की परीक्षा थी। इसमें कुल 71854 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 7762 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सभी सचल दल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने परीक्षा केंद्रों पर सघन जांच की। सुबह साढ़े सात बजे से पौने ग्यारह बजे तक हुई प्रथम पाली की परीक्षा में हाईस्कूल विज्ञान विषय की परीक्षा में  कुल 66449 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें से 59435 ने परीक्षा दी और 7014 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी तरह इंटरमीडिएट में आलेखन चित्रकला  में कुल 4849 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 4185 शामिल हुए और 664 ने परीक्षा छोड़ दी। इंटरमीडिएट की रंजन कला में कुल 556 परीक्षार्थियों में से 472 शामिल हुए 84 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।       
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed