फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Tents strung Aslha on business , three arrested

टेंट व्यवसायी पर असलहा ताना, तीन गिरफ्तार

Sat, 13 Feb 2016 12:02 AM IST
kushinagar beauro
kushinagar beauro Updated Sat, 13 Feb 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली के बगल में स्थित एक टेंट व्यवसायी पर असलहा तानने के आरोप में पुलिस ने लोगों के सहयोग से तीन युवकों को असलहा और लक्जरी वाहन के साथ गिरफ्तार कर लिया। टेंट व्यवसायी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा लिख कर आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम को हाटा कोतवाली के करीब पश्चिम स्थित टेंट व्यवसायी की दुकान के सामने खड़ी बाइक को कोतवाली की ओर से आ रही एक लक्जरी वाहन ने ठोकर मार दी।
विज्ञापन


मौके पर कई लोग जुट गए। बाद में लक्जरी वाहन पर सवार युवक बाइक बनवाने के लिए पांच सौ रुपये देकर चले गए। आरोप है कि कुछ देर के बाद युवक फिर वापस लौट कर आए और टेंट व्यवसायी पर पिस्टल तान दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर मचाने पर अगल-बगल के लोग जुट गए और उसी समय कस्बा चौकी इंचार्ज प्रियंबद मिश्र अन्य पुलिस  के जवानों साथ पहुंच गए और युवकों को असलहे के साथ हिरासत में ले लिया।


जिनकी पहचान  रविंद्र पांडेय, संतोष पांडेय और प्रवीन शुक्ला जिला देवरिया के  रूप  में हुई। पुलिस ने टेंट  व्यवसायी  अखिलेश पटवा की तहरीर पर पकड़े गए लोगों के  खिलाफ  हत्या  के प्रयास का  मुकदमा  दर्ज  कर जेल भेज दिया।

इस संबंध में  कोतवाल  अतुल सिंह ने बताया कि  पकड़े गए  लोगों  के बारे  अन्य जानकारी  भी  जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed