{"_id":"6202af09c05a866629533cd6","slug":"ten-people-found-infected-with-corona-in-the-district-kushinagar-news-gkp426324313","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद में कोरोना से दस लोग संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद में कोरोना से दस लोग संक्रमित मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद में कोरोना से दस लोग संक्रमित मिले
- तीसरी लहर में अब तक 733 लोग हो चुके हैं संक्रमित
कुशीनगर। जिले में 10 नए लोग कोरोना से संक्रमित मिले हैं। इनमें सुकरौली और विशुनपुरा क्षेत्र में तीन-तीन लोग संक्रमित मिले हैं। अब एक्टिव पॉजिटिव मरीजों की संख्या 112 है।
सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया ने मंगलवार की शाम को बताया कि 3,426 सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए, जबकि 2,457 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें 2,447 निगेटिव और दस पॉजिटिव केस हैं। संक्रमित मिलने वालों में सुकरौली क्षेत्र से तीन, दुदही से एक, तरयासुजान से एक, विशुनपुरा से तीन, तमकुही से और अन्य क्षेत्र से एक व्यक्ति शामिल है। अब जिले में एक्टिव पॉजिटिव मरीजों की संख्या घटकर 112 हो गई है।
सीएमओ ने बताया कि कोरोना महामारी की तीसरी लहर में छह लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा तीसरी लहर में 1,46,824 लोगों की कोरोना जांच कराई गई है। इनमें 733 लोग संक्रमित मिले हैं, जबकि 615 लोग स्वस्थ हुए हैं। सीएमओ ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण दर 0.50 प्रतिशत और ठीक होने वालों की दर 83.90 प्रतिशत है। मृत्यु दर 0.82 प्रतिशत है। सीएमओ ने कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जनपद के लोगों से कोविड गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है।