फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Ten bags of wheat crop got burnt while burning sugarcane leaves.

Kushinagar News: गन्ने की पत्तियां जलाते समय दस कट्ठा गेहूं की फसल जली

Thu, 04 Apr 2024 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 04 Apr 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
Ten bags of wheat crop got burnt while burning sugarcane leaves.
समउर बाजार। खेत में गन्ने की पत्तियां जलाने के दौरान आग की चिंगारी बगल के गेहूं की खेत में चली गई। इससे करीब दस कट्ठा गेहूं की फसल जल गई। शोर सुनकर पहुंचे गांव के लोगों ने किसी तरह आग बुझाई।
विज्ञापन


पटहेरवा थाना क्षेत्र के गांव गगलवा व परसौनी खुर्द के सरेह में बुधवार की शाम करीब चार बजे एक व्यक्ति अपने खेत में गन्ने की पत्तियां जला रहा था। पछुआ हवा चलने से आग से निकली चिंगारी बगल के छोटे लाल गुप्ता के गेहूं के खेत में चली गई। लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले आग बेकाबू होकर गेहूं की फसल को आगोश में ले लिया। शोर सुनकर पहुंचे गांव के लोगों ने काफी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। लेकिन, तब तक छोटे लाल गुप्ता की दस कट्ठा गेहूं की फसल जल गई। जानकारी होने पर पहुंचे हल्का लेखपाल राणा प्रताप सिंह ने आग लगी से हुई क्षति का आकलन कर तहसील प्रशासन को भेजने की बात कही।
विज्ञापन




आग लगने से दो झोपड़ियां राख
खड्डा। थाना क्षेत्र के भजनछपरा गांव में बुधवार को लगी आग से दो झोपड़ियां जल गईं। आसपास के लोगाें ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। भजनछपरा गांव निवासी गोरख राजभर की झोपड़ी में बुधवार की दोपहर आग लग गई। पछुआ हवा तेज होने से पड़ोस की झोपड़ी उसकी चपेट आ गई। दोनों झोपड़ियाें और उसमें रखा अनाज, कपड़े, बिस्तर, चौकी आदि जल गए। आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाई और किसी तरह आग पर काबू पाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed