{"_id":"677ec01d6d2175f57c0757fd","slug":"tell-people-about-the-role-of-ambedkar-the-creator-of-the-constitution-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-129907-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: संविधान निर्माता आंबेडकर की भूमिका लोगों को बताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: संविधान निर्माता आंबेडकर की भूमिका लोगों को बताएं
Wed, 08 Jan 2025 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 08 Jan 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
पडरौना। भाजपा की तरफ से संविधान का जश्न मनाने और उसके मूल्यों व संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की भूमिका के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए संविधान गौरव अभियान’ चलाई जाएगी। इसकी तैयारी के लिए बुधवार को सेमरा मंडल पर कार्यशाला आयोजित की गई।
जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने कहा कि संविधान निर्माता डाॅ. भीमराव आंबेडकर ने देश की आजादी के बाद जिस भारत का सपना देखा, उस सपने को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में एनडीए सरकार पूरा कर रही है। बाबा साहेब के आदर्शों पर मोदी सरकार अनवरत गतिशील है। सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस ने डॉ. अंबेडकर को कभी उचित सम्मान नहीं दिया। इस दाैरान विवेकानंद शुक्ल, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि इंजीनियर मनोज सिंह, रमेश मिश्र माैजूद रहे। पटहेरवा प्रतिनिधि के अनुसार, पटहेरवा मंडल कार्यकर्ताओं की बुधवार को पटहेरिया स्थित आरईएस गोदाम परिसर में बैठक हुई। इसमें संविधान गौरव दिवस को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई। रामकोला प्रतिनिधि के अनुसार, कस्बा के सामुदायिक भवन परिसर में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें अभियान को सफल बनाने के लिए प्रेरित किया गया।