फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Tej Bahadur lost his life in a land dispute

Kushinagar News: जमीन के विवाद में गई तेज बहादुर की जान

Sat, 24 May 2025 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 24 May 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Tej Bahadur lost his life in a land dispute
रामपुर झुरियां गांव में रोते तेज बहादुर उर्फ राजन यादव के परिजन। संवाद
पडरौना/अहिरौली बाजार। कुशीनगर से देवरिया गई बरात में युवक की गोली मारकर हत्या की खबर सुनकर गांव वाले और करीबी दंग रह गए। तेज बहादुर उर्फ राजन यादव हाटा के एक पूर्व विधायक का करीबी था, जमीन खरीदने-बेचने का काम करता था। गांव में प्रधान पद के लिए चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था। गांव के ही एक व्यक्ति से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। कुछ माह पूर्व दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई थी। इसमें पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया था। हत्या के बाद भोर में राजन के गांव पहुंची देवरिया पुलिस स्थानीय पुलिस की मदद से दो लोगों को हिरासत में लेकर चली गई। पूरे दिन दरवाजे पर लोगों की भीड़ जुटी रही। जमीन विवाद को लेकर राजन सतर्क रहता था और छिप-छिप कर रहता था। वह भाजपा का कार्यकर्ता था।
विज्ञापन

अहिरौली थाना क्षेत्र के रामपुर झुरियां गांव से दीपक गिरी के बेटे की बरात बृहस्पतिवार की शाम को देवरिया जिले के खुखुंदू थाना क्षेत्र के खजुरी करौता गांव में गई थी। बरात में गांव का दूल्हे का दोस्त 35 वर्षीय तेज बहादुर उर्फ राजन यादव भी गया था। द्वारपूजा-जयमाल के बाद परिवार के सदस्यों के साथ राजन यादव भोजन कर रहा था।
विज्ञापन

भोजन करने के बाद रात 11 बजे हाथ धुलकर घर लौटने के लिए खड़ा था, तभी बदमाशों ने उनके सिर में गोली मारकर हत्या कर दिया। घटना के बाद रातों-रात अधिकांश बराती घर लौट गए। इसकी खबर मिलते ही राजन के जानने वाले और परिजन भी रात को पहुंच गए। राजन हाटा के एक पूर्व विधायक के साथ रहता था। जमीन खरीदने बेचने का काम भी करता था। गांव में प्रधान पद के चुनाव के लिए तैयारी कर रहा था। खुखुन्दू पुलिस ने राजन के भाई की तहरीर पर गांव के रणधीर उर्फ पप्पू निषाद, रामपुर माफी टोला के पप्पू भारती पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। घटना के बाद भोर में आई देवरिया पुलिस दोनों आरोपियों को घर से गिरफ्तार कर ले गई। गांव वालों के अनुसार इसी परिवार से राजन की जमीन को लेकर पूर्व में मारपीट हो चुकी थी। आरोपी धमकी भी देते थे, इसलिए राजन छिपकर और सतर्क रहता था। दोनों आरोपी बरात में भी गए थे। राजन राजनीति में अधिक रूचि रखता था। राजन के दो बेटे आठ वर्षीय अविनाश, छह वर्षीय अभिनय हैं। पत्नी किरन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। राजन चार भाईयों में तीसरे नंबर का था। राजन के दरवाजे पर कप्तानगंज और अहिरौली थाने की पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजन का रणधीर से चल रहा था जमीन विवाद
राजन का रणधीर उर्फ पप्पू निषाद के परिवार से जमीन का विवाद काफी दिनों से चल रहा था। हत्या के बाद राजन के घर जुटे लोगों का कहना था कि रणधीर से विवाद था तो गांव में भी हत्या कर सकता था, बरात में जाने पर हत्या क्यों की। ऐसे कई अनसुलझे सवाल पुलिस की जांच को कठघरे में खड़ा कर रहे हैं। राजन के मोबाइल फोन की मदद से पुलिस घटना में शामिल बाकी लोगों को ट्रेस करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed