फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Teenager ran away to aunt's house, mother filed kidnapping case against five people

Kushinagar News: किशोर भाग गया मौसी के घर, मां ने पांच लोगों पर दर्ज कराया अपहरण का केस

Wed, 14 Feb 2024 03:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 14 Feb 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
Teenager ran away to aunt's house, mother filed kidnapping case against five people
रामकोला। सपहा बाबू टोला में दो पक्षों में मारपीट के दौरान किशोर लापता हो गया और देर रात तक उसका पता नहीं चला। किशोर की मां ने गांव के पांच लोगों पर अपहरण का केस दर्ज दर्ज करा दिया। किशोर की तलाश में पूरी रात पुलिस परेशान रही, लेकिन सुबह तक उसका पता नहीं चला। मंगलवार को दोपहर में किशोर को उसकी मां थाने लेकर पहुंची और बोली कि अपनी मौसी के घर चला गया था। पुलिस किशोर को मां की सुपुर्दगी में दे दिया।
विज्ञापन

रामकोला थाना क्षेत्र के सपहा बाबू टोला गांव की पुष्पा देवी का 12 वर्षीय बेटा अंश सिंह गांव में खेल रहा था। इस दौरान गांव रंजीत से कहासुनी हो गई और वह अंश को दौड़ा लिया। इसके बाद किशोर गायब हो गया। इसी बात को लेकर रंजीत के घर वाले पुष्पा देवी के परिजनों की पिटाई कर दी। देर रात को पुष्पा रंजीत और इसके परिवार वालों पर बेटा का अपहरण का आरोप लगाने लगी। पुष्पा की तहरीर पर पुलिस ने गांव के राम आसरे, गणेश, बुद्धिराम की औरत, राम आसरे की औरत और रंजीत पर अपहरण का केस दर्ज कर लिया। किशोर की तलाश में पुलिस की दो टीम पूरी रात लगी रही। लेकिन उसका पता नहीं चल सका। दोपहर में अंश को लेकर उसकी मां थाने पहुंची तो पुलिस वाले राहत की सांस ली। अंश ने बताया कि मारपीट के डर से बहन को बताकर वह मौसी के घर चला गया था। लेकिन, बहन ने इसकी जानकारी मां को नहीं दी। इंस्पेक्टर राजू सिंह ने बताया कि मारपीट के बाद किशोर अपनी मौसी के घर चला गया था। उसकी मां को सुपुर्दगी में दे दिया गया। विवेचन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed