फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Teenager missing from Vishwakarma Puja fair found at Deoria railway station.

Kushinagar News: विश्वकर्मा पूजा मेले से लापता किशोर देवरिया रेलवे स्टेशन पर मिले

Sun, 20 Sep 2026 02:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Teenager missing from Vishwakarma Puja fair found at Deoria railway station.
बनकटा बाजार। चौरा खास थाना क्षेत्र के कोइलसवा बुजुर्ग से बृहस्पतिवार की शाम विश्वकर्मा पूजा मेले में लापता तीन किशोर देवरिया रेलवे स्टेशन पर मिले। पुलिस ने तीनों को शुक्रवार को परिवार वालों को साैंप दिया। कोईलसवा बुजुर्ग के धनेश प्रसाद ने चौरा खास थाने में सूचना दी कि उनका 13 वर्षीय बेटा राज बृहस्पतिवार शाम से लापता है। जांच में पता चला कि गांव के ही किस्मत अली का 16 वर्षीय बेटा इरफान और राजू राजभर का 10 वर्षीय बेटा पवन भी उसी समय से लापता हैं। तीनों के एक साथ लापता होने की जानकारी मिलने पर उपनिरीक्षक महेश मिश्रा ने पुलिस टीम के साथ उनकी तलाश तेज कर दी। पुलिस की पड़ताल में पता चला कि बृहस्पतिवार की रात तीनों को बड़हरा बाजार में लगे डोल मेले में एक साथ देखा गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed