फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Teenager dies in stunt by e-rickshaw, family members accused of murder

Kushinagar News: ई-रिक्शा से स्टंट में किशोर की मौत, घर वालों का हत्या का आरोप

Thu, 20 Jun 2024 04:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 20 Jun 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
Teenager dies in stunt by e-rickshaw, family members accused of murder
कसया। एयरपोर्ट जाने वाली सड़क पर ई-रिक्शा से स्टंट के दौरान किशोर की जान चली गई। इसकी जानकारी होने पर घर वाले कुछ युवकों पर सिर पर रॉड से प्रहार कर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। हालांकि, पुलिस प्रथम दृष्टया इसका कारण स्टंट मान रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि जिन युवकों पर आरोप लग रहा है। वे घर से फरार हैं।
विज्ञापन

कुशीनगर जेटी तिराहा से एयरपोर्ट जाने के लिए फोरलेन सड़क बनी है। एयरपोर्ट चालू नहीं होने से इस पर आवागमन कम होता है। सुबह शाम आसपास के लोग टहलने जाते हैं। लेकिन, कुछ दिनों से इस सड़क पर बाइक, कार और टेंपो से युवक और किशोर स्टंट कर रील बना लगे हैं। नगर के अलावा जिले के अन्य स्थानों से भी युवक रील बनाने के लिए यहां पहुंचते हैं। पुलिस के अनुसार, मंगलवार की देर शाम शाहपुर कुरमौटा गांव के 16 वर्षीय पवन शर्मा अपने दोस्तों के साथ ई-रिक्शा से स्टंट करते समय गंभीर रूप से घायल हो गया। इसकी जानकारी होने पर परिजन कसया नगर के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां हालत गंभीर बताकर गोरखपुर रेफर कर दिया गया। गोरखपुर लेकर जाते समय रास्ते में किशोर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बुधवार को थाने पहुंचे पिता राजेश शर्मा और परिजनों का आरोप है कि गांव के कुछ युवक ई-रिक्शा से मेरे घर आए और मेरे बेटे पवन को घर से बुलाकर एयरपोर्ट की ओर ले गए। वहां सबने मिलकर लोहे की रॉड से उसकी पिटाई की, जिससे उसकी मौत हुई है। इस घटना को उधर टहल रही पीड़ित की बेटी शिल्पा और बेटा रतन ने देखा। मृतक की मां संगीता देवी ने तीन नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। इंस्पेक्टर गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। प्रथम दृष्टया जांच में स्टंट में घायल होने से किशोर की जान गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed