{"_id":"63ff9e6d2534c3eff60546b4","slug":"teenager-dies-after-being-hit-by-nhais-patrolling-vehicle-kushinagar-news-c-7-1-71364-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: एनएचएआई की पेट्रोलिंग गाड़ी की चपेट से किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: एनएचएआई की पेट्रोलिंग गाड़ी की चपेट से किशोर की मौत
Thu, 02 Mar 2023 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 02 Mar 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
सुकरौली। हाटा कोतवाली क्षेत्र के जोल्हिनिया चौराहे के पास एनएचएआई की पेट्रोलिंग वाली गाड़ी की चपेट से साइकिल सवार किशोर की मौत हो गई। यह दुर्घटना एनएच-28 पर जोल्हिनिया चौराहे के निकट हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
राष्ट्रीय राजमार्ग पर पेट्रोलिंग टीम की बोलेरो बुधवार को दोपहर बाद हाटा की तरफ से गोरखपुर की ओर जा रही थी। जोल्हिनिया चौराहे के निकट बोलेरो अनियंत्रित हो गई, जिससे उसकी चपेट में आने से साइकिल सवार किशोर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। किशोर की पहचान हाटा कोतवाली के वार्ड संख्या-6 ननईनगर (बढ़या खुर्द) निवासी रमेश पटेल के 15 वर्षीय पुत्र अक्षय पटेल के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि अक्षय दूध लेने के लिए जा रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस बोलेरो व उसके चालक को अपने साथ लेकर चली गई। किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस संबंध में हाटा के कोतवाल निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि पेट्रोलिंग वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।