{"_id":"653ead2dd3b66a12ee01b39e","slug":"teenager-dies-after-being-hit-by-a-car-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-6886-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कार की चपेट में आए किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कार की चपेट में आए किशोर की मौत
Mon, 30 Oct 2023 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 30 Oct 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के कोटवा-घुघुली मार्ग स्थित रायपुर फुलवरिया गांव के चिकनिया स्थान के पास एक किशोर कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी होने पर घटना स्थल पर पहुंचे परिजन उन्हें गोरखपुर एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
रविवार की सुबह 10:30 बजे सिरसिया बुजुर्ग निवासी विवेक सिंह का इकलौता पुत्र हिमांशु सिंह (17) स्कूटी से रायपुर की तरफ जा रहा था। अभी वह रायपुर फुलवरिया गांव के चिकनिया स्थान के पास पहुंचा ही था कि एक कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी होने पर पहुंचे परिजन उन्हें गोरखपुर एक प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। किशोर के मौत की जानकारी होते ही परिजनों में चीख-पुकार मचा है।