फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Teenager converted...Madrasa principal arrested

Kushinagar News: किशोर का कराया धर्मांतरण...मदरसा प्रधानाचार्य गिरफ्तार

Tue, 09 Sep 2025 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 09 Sep 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Teenager converted...Madrasa principal arrested
गिरफ्तार मुजीबुर्रहमान। स्रोत-सोशल मीडिया 
खड्डा (कुशीनगर)। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की हिंदू महिला के कुरान पढ़ने व उसके बेटे के मदरसे में शिक्षा ग्रहण करने के मामले में सोमवार को नया मोड़ सामने आया। महिला ने एक मदरसा के प्रधानाचार्य पर मजबूरी का फायदा उठाने, प्रलोभन देकर उसके बेटे का धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस मामले में पुलिस अब आगे की तफ्तीश में जुटी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक हनुमानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि खड्डा इलाके के कोहरगड्डी के एक मदरसे का प्रधानाचार्य मुजीबुर्रहमान उसकी आर्थिक मजबूरी का फायदा उठाते हुए उसके नाबालिग बेटे का धर्म परिवर्तन कराकर उसका नाम नूर आलम रखवा दिया।
विज्ञापन


उसके बेटे को आरोपी अपने पास ही रखा हुआ था। बेटे को मांगने पर आरोपी मदरसा प्रधानाचार्य उनके साथ दुर्व्यवहार और जान से मारने की धमकी दे रहा था। खड्डा पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर मारपीट, जान से मारने की धमकी देने और धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में मदरसा के प्रधानाचार्य मुजीबुर्रहमान निवासी ग्राम पकड़ी दीक्षित, थाना भिटौली, महराजगंज के विरुद्ध केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का वर्तमान पता कोहरगड्डी थाना खड्डा लिखा गया है। प्रभारी निरीक्षक खड्डा गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी मदरसा प्रधानाचार्य को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया है कि महिला की आर्थिक तंगी का फायदा उठाते हुए भोजन, कपड़ा और निशुल्क शिक्षा का प्रलोभन देकर उसके बेटे का धर्म परिवर्तन कराकर नाम नूर आलम करा दिया। उसे अपने पास रखा था। पुलिस के हस्तक्षेप व पिता के प्रयास से किशोर अपने घर पहुंच गया। महिला भी घर पर है। वह अभी ज्यादा किसी से बात करने को तैयार नहीं है। महिला का एक और बेटा पिपरा बाजार क्षेत्र के एक मदरसे में पढ़ता था। यह मामला सामने के बाद संचालक ने उसे घर पहुंचा दिया। उसका धर्म परिवर्तन नहीं कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed