{"_id":"65c15ec56a034cae0d094943","slug":"teenager-commits-suicide-in-love-affair-kushinagar-news-c-205-1-ksh1007-112050-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: प्रेम प्रसंग में किशोर ने की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: प्रेम प्रसंग में किशोर ने की खुदकुशी
Tue, 06 Feb 2024 03:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 06 Feb 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
आकाश सहानी की फाइल फोटो
पिपराघाट। तरयासुजान थाना क्षेत्र के जवही दयाल गांव निवासी एक 17 वर्षीय किशोर ने रविवार की रात मेंं फंदे से झूलकर खुदकुशी कर ली। इसकी वजह प्रेम प्रसंग बताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किशोर कक्षा आठ का छात्र था। पुलिस इसके मोबाइल से खुदकुशी की वजह पता लगाने में जुटी है।
थाना क्षेत्र के जवही दयाल निवासी आकाश साहनी (17) ने रविवार की आधी रात को अपने घर में ही रस्सी से गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। किशोर के घर वालों को इसकी जानकारी सोमवार को सुबह हुई। गांव वालों की भीड़ जुट गई। पुलिस की मानें तो किशोर गांव की एक लड़की से प्रेम करता था। उसकी शादी कहीं और तय हो गई है। इसी को लेकर किशोर कई दिनों से परेशान था और खुदकुशी कर ली। किशोर के पास से मिले मोबाइल की मदद से पुलिस घटना के तह तक जाने में जुटी है। तरयासुजान के इंस्पेक्टर आशुतोष सिंह ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।