फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Teenager absconding after coming for medical examination

Kushinagar News: मेडिकल परीक्षण कराने आई किशोरी फरार

Wed, 19 Jun 2024 06:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 19 Jun 2024 06:23 AM IST
विज्ञापन
Teenager absconding after coming for medical examination
पडरौना। एक थाने से महिला सिपाही दुष्कर्म पीड़ित किशोरी को मेडिकल कराने के लिए मेडिकल कॉलेज में लेकर मंगलवार को आई थी। महिला सिपाही को चकमा देकर किशोरी वहां से फरार हो गई। इसके बाद रविंद्र नगर थाने पर तैनात दरोगा की मदद से किशोरी की तलाश की गई, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। प्राचार्य के कक्ष में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से किशोरी की तलाश पुलिस ने की। लेकिन पता नहीं चल सका। पुलिसकर्मी कुछ भी बताने से परहेज करते रहे। रविंद्र नगर धूस थाने के इंस्पेक्टर संजय कुमार ने बताया कि ऐसा मामला सुनने को मिला है। लेकिन कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन

----
सेंवई में गिरी छिपकली, खाने से तीन बच्चों की तबीयत बिगड़ी
पडरौना। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया थाना क्षेत्र के खलवा पट्टी गांव निवासी राजेश के घर सोमवार की रात को सेवई बनी थी। खाने के बाद सेवई बच गई तो रख दिया गया। रात में इसमें छिपकली गिर गई। वही सेवई मंगलवार को सुबह राजेश का तीन वर्षीय बेटा अर्पित, सात वर्षीय बेटा आयुष, दो वर्षीय बेटा अमित ने खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर घर वाले उसे लेकर मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी में पहुंचे। जहां तीनों का उपचार चल रहा है। स्वास्थ्य में सुधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed