फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Teenage girl who went to graze cattle with her brother is missing, police searching for her

Kushinagar News: भाई के साथ मवेशी चराने गई किशोरी लापता, तलाश में पुलिस

Thu, 07 Aug 2025 01:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Teenage girl who went to graze cattle with her brother is missing, police searching for her
खड्डा। छोटे भाई के साथ सरेह में मवेशी चराने गई खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी अचानक गायब हो गई। पीड़ित परिवार की सूचना पर पहुंची खड्डा पुलिस और एसडीआरएफ की टीम रात से ही गायब किशोरी की तलाश में जुटी है, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की 12 वर्षीय पुत्री छोटे भाई के साथ मंगलवार को गांव के पश्चिम तरफ सरेह में मवेशी चराने गई थी। शाम को ग्राम प्रधान के गन्ने के खेत में मवेशी घुस गया और फसल को नुकसान करने लगी। तभी प्रधान के परिवार के लोग दौड़ते हुए वहां पहुंचे तो लोगों का शोरगुल सुनकर मवेशी इधर-उधर भागने लगी। इसके बाद ग्राम प्रधान के परिवार वाले मवेशी और किशोरी के भाई को साथ लेकर गांव के पास मुख्य पश्चिमी गंडक नहर के पुल पर पहुंचे, लेकिन किशोरी गायब है। परिजनों की सूचना पर आई डायल 112 पुलिस पशुओं को छुड़वाते हुए मवेशी को घर ले जाने के लिए कहा। पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

तहरीर मिलने पर सक्रिय हुई पुलिस एसओजी टीम और एसडीआरएफ की टीम गांव के लोगों के साथ गन्ने के खेत और आसपास सरेह में बुधवार की शाम तक तलाश की, लेकिन किशोरी का कुछ पता नहीं चल पाया है। परिजनों ने ग्राम प्रधान पर उनकी बेटी को गायब करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहनता से छानबीन चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed