फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Teen jumps 20 feet after air tank bursts, dies

Kushinagar News: हवा की टंकी फटने से 20 फीट उछला किशोर, माैत

Fri, 25 Apr 2025 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 25 Apr 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Teen jumps 20 feet after air tank bursts, dies
दुदही। स्थानीय नगर पंचायत के टैक्सी स्टैंड के पास बृहस्पतिवार को हवा भरने वाली टंकी फटने से किशोर की मौत हो गई। परिजन शव को लेकर बिहार चले गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टंकी फटने से किशोर करीब 20 फीट तक हवा में उछलने के बाद जमीन गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे सीएचसी पर लेकर गए, जहां से डॉक्टर ने कुशीनगर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां इलाज के बाद राहत नहीं मिली तो डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, लेकिन परिजन बिहार के मुजफ्फरपुर लेकर जाने लगे। रास्ते में किशोर की मौत हो गई।
विज्ञापन

बिहार के वैशाली जिले के महुआ गांव निवासी वसीम दुदही नगर पंचायत के टैक्सी स्टैंड के पास पंक्चर की दुकान चलाते हैं। दुकान पर उनका 13 वर्षीय बेटा सलमान भी रहता था। बृहस्पतिवार को सुबह करीब आठ बजे दुकान पर एक ट्रक आया। उस समय पिता के मौजूद नहीं रहने पर सलमान ने ट्रक के पहिए में हवा भरा। इसके बाद टंकी के पास हवा बंद करने के लिए गया। इस दौरान अचानक हवा की टंकी फट गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। टंकी की आवाज दूर तक सुनाई दी और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सलमान के सिर में गंभीर चोट आई थी। बिहार के होने के कारण मेडिकल कॉलेज में साथ मौजूद लोग व परिजन सलमान को एंबुलेंस से लेकर मुजफ्फरपुर के लिए रवाना हो गए। इस बीच रास्ते में ही किशोर की मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव को लेकर अपने गांव चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed